लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने दिया विवादित बयान, केजरीवाल को बताया नक्सली व आतंकी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 11:40 IST

सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को नक्सली व आतंकी कहा है। वर्मा ने कहा कि दिल्ली के सीएम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबीते दिनों उन्होंने कहा था कि बीजेपी की सरकार बनी तो 24 घंटे में शाहीन बाग खाली करा देंगे।उनके पास युगांडा के नंबर से एक धमकी भरा फोन आया है।

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने पिछले दिनों बयान दिया था। इसके बाद अब उन्होंने केजरीवाल को नक्सली व आतंकी कहा है। वर्मा ने कहा कि दिल्ली के सीएम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

बता दें कि बीते दिनों उन्होंने कहा था कि बीजेपी की सरकार बनी तो 24 घंटे में शाहीन बाग खाली करा देंगे। इसी बयान के बाद उनके पास युगांडा के नंबर से एक धमकी भरा फोन आया है। सांसद ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इसके खिलाफ पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई है।  

बता दें कि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि शाहीन बाग में लाखों सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी घरों में घुस सकते हैं और महिलाओं से बलात्कार कर सकते हैं।

शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा के तीखे हमलों के बीच वर्मा का यह विवादास्पद बयान आया है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को आरोप लगाया था कि यह ‘‘चुप रहने वाले बहुमत’’ को कुछ सौ लोगों द्वारा ‘‘दबाए जाने का’’ का मामला है।

वर्मा ने कहा, ‘‘कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है। शाहीन बाग में लाखों लोग जुटते हैं, वे आपके घरों में घुस सकते हैं और आपकी बहनों एवं बेटियों से बलात्कार कर सकते हैं और उनकी हत्या कर सकते हैं। अब लोगों को निर्णय करना है।’’

पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण सुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन अगर इस तरह की स्थिति उभरती है तो वह उन्हें नहीं बचा पाएंगे। वर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और अब राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को निर्णय करना है कि आठ फरवरी को विधानसभा चुनावों में वे किसे वोट देना चाहते हैं।

जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सोमवार को चुनाव प्रचार में वर्मा ने कहा था कि अगर भाजपा की दिल्ली में सरकार बनती है तो शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल को 11 फरवरी की रात को ही खाली करा दिया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए