लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, हरिनगर से चार बार विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली AAP में हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 15:33 IST

वहीं, कांग्रेस को भी झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व प्रचार समिति के सदस्य चौधरी रतन सिंह ने राज्यसभा सांसद व दिल्ली चुनाव प्रभारी  की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ली।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं अमित शाह जी को आमंत्रण देता हूँ। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मित्तल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा। हरिनगर विधानसभा से चार बार भाजपा विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। बल्ली सीएम केजरीवाल की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मित्तल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

वहीं, कांग्रेस को भी झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व प्रचार समिति के सदस्य चौधरी रतन सिंह ने राज्यसभा सांसद व दिल्ली चुनाव प्रभारी  की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ली।

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं अमित शाह जी को आमंत्रण देता हूँ। चलिए मेरे साथ, मैं खुद आपको दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल दिखाऊंगा। उन्होंने कहा, "मैं अमित शाह से कहना चाहता हूँ - सरकारी स्कूल के बच्चों की मेहनत का मज़ाक मत बनाओ। स्कूल पर राजनीति करिये, लेकिन सकारात्मक राजनीति करिये"।

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए शुक्रवार को कहा था कि वह भाजपा शासित राज्य का कोई एक सरकारी स्कूल दिखाएं जिसकी तुलना राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल की से की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को शाह ने आप पर हमला करते हुए पूछा था कि दिल्ली सरकार ने कितने स्कूलों का निर्माण कराया है? शाह को जवाब देते हुए सिसोदिया ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि वह उनके विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में नए बने ‘‘उत्कृष्ट विद्यालय’’ को आकर देखें।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि वह दिल्ली के स्कूल देख रहे थे या दूरबीन से आसमान। हमने हाल में न सिर्फ नए स्कूल बनाए हैं बल्कि काफी हद तक पुराने स्कूलों की मरम्मत भी कराई है।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया