लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव में CM नीतीश कुमार व अमित शाह पहली बार करेंगे साझा रैली, जदयू दो सीटों पर लड़ रही है चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 14:27 IST

बता दें कि दिल्ली में दो सीटों पर भाजपा गठबंधन में जदयू चुनाव लड़ रही है। जदयू दिल्ली के बुराड़ी व संगम बिहार जैसे सीटों से चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा नीतीश भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी दिल्ली में पहली बार ही मंच साझा करेंगे। विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर जदयू और एक सीट पर लोजपा चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली में हो रहे विधान सभा चुनाव के दौरान पहली बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार व गृहमंत्री शहर में साझा रैली करेंगे। इसके अलावा नीतीश भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी दिल्ली में पहली बार ही मंच साझा करेंगे।  बता दें कि दिल्ली में दो सीटों पर भाजपा गठबंधन में जदयू चुनाव लड़ रही है। जदयू दिल्ली के बुराड़ी व संगम बिहार जैसे सीटों से चुनाव लड़ रही है।  2 फरवरी को बुराड़ी क्षेत्र में जनसभा को शाह व नीतीश संबोधित करेंगे।

बता दें कि जदयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्विरोध को दरकिनार कर गठबंधन की घोषणा करते हुये कहा था कि भाजपा, जदयू और लोजपा दिल्ली का चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया था कि दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर जदयू और एक सीट पर लोजपा चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि जदयू के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने भाजपा से गठबंधन करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपनी असहमति जतायी। वर्मा ने मंगलवार को नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा था कि जब अकाली दल ने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा के साथ मतभेद के कारण, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन नहीं करने का ऐलान कर दिया तो फिर जदयू को भाजपा से गठबंधन करने की क्या मजबूरी है।

तिवारी ने कहा था कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जदयू बुराड़ी और संगम विहार सीट पर जबकि लोजपा सीमापुरी सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, शेष 67 सीटों पर दोनों दल भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।

झा ने कहा कि संगम विहार सीट पर पूर्व विधायक एस सी एल गुप्ता को और बुराड़ी सीट से शैलेन्द्र कुमार को पार्टी का उम्मीदवार घोषित गया है। वहीं, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा ने सीमापुरी (सु) सीट से संतलाल चावरिया को उम्मीदवार घोषित किया है।

गठबंधन के मुद्दे पर जदयू में उभरे मतभेदों को लेकर झा ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, ‘‘दिल्ली में हमने पहली बार किसी दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे भाजपा के साथ गठबंधन और अधिक मजबूत होगा तथा भविष्य में होने वाले चुनावों में इसका असर भी दिखेगा।’’ झा ने कहा दिल्ली के चुनाव में जरूरत के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रचार अभियान में शिरकत करेंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील