लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: केजरीवाल ने कहा- EC का मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी नहीं करना चौंकाने वाला, वह कर क्या रहा है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 17:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग द्वारा दिल्ली चुनाव के अंतिम मतदान प्रतिशत के ऐलान में देरी को केजरीवाल ने पूरी तरह चौंकाने वाला करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि मतदान खत्म होने के कई घंटों बाद भी आयोग आकंड़े जारी क्यों नहीं कर रहा है?

चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम मतदान प्रतिशत के ऐलान में देरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने “ पूरी तरह चौंकाने वाला” करार देते हुए रविवार को सवाल किया कि मतदान खत्म होने के कई घंटों बाद भी आयोग आकंड़े जारी क्यों नहीं कर रहा है? केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'पूरी तरह चौंकाने वाला। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान खत्म होने के कई घंटे के बाद भी वे मतदान प्रतिशत के आंकड़े क्यों जारी नहीं कर रहे हैं?'

आयोग ने शनिवार रात अंतिम मतदान प्रतिशत 61.46 फीसदी बताया था। राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार चुनने के लिए शनिवार शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया था। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि देश के इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा है कि चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी करने को तैयार नहीं है। 

इधर, आप के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है, 'दिल्ली विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ, संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आए सभी चैनलों पर आ गए। पूरी दिल्ली और देश को को इस बात का इंतजार था कि चुनाव आयोग आधिकारिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताएगा कि कितने फीसदी वोटिंग दिल्ली में हुई है। हिन्दुस्तान के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है। लोकसभा के चुनाव भी होते हैं उस समय भी उसी दिन आंकड़े बता दिए जाते हैं कि कितने फीसदी वोंटिग हुई है।' उन्होंने कहा, 'मुझे याद है जब बैलेट पेपर से चुनाव होते है थे, चुनाव संपन्न होने के बाद खबरें आ जाती थीं कितने फीसदी वोटिंग हुई है। कल से पूरी दिल्ली इस बात का इंतजार कर रही है, हम लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कितना मतदान हुआ है, ये तो बताया जाए। लेकिन, 70 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा कि चुनाव आयोग मत का प्रतिशत बताने को तैयार नहीं है। इसका मतलब है कि कहीं कुछ पक रहा है, कहीं कुछ दाल में काला है, कहीं कुछ खेल चल रहा है।'दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया था कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। त्वरित प्रतिक्रिया बल समेत 60,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को चुनाव के मद्देनजर तैनात किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने बताया था कि शाम छह बजे तक मत प्रतिशत 57.04 फीसदी था, इस वक्त तक कतारों में खड़े हो चुके लोगों के मतदान करने के बाद मत प्रतिशत बढ़कर 61.46 फीसदी तक पहुंच गया तथा इसके और बढ़ने की उम्मीद है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीचुनाव आयोगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया