दिल्ली चुनाव: कालकाजी से AAP विधायक के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्या है वजह

By अनुराग आनंद | Updated: February 4, 2020 09:27 IST2020-02-04T09:26:07+5:302020-02-04T09:27:22+5:30

अवतार सिंह ने 2015 में पहली बार आप से चुनाव लड़े। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मनप्रीत पिता को टिकट नहीं दिए जाने को लेकर नराज थे। इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

Delhi elections: AAP MLA's son from Kalkaji held hands with Congress, know what is the reason | दिल्ली चुनाव: कालकाजी से AAP विधायक के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्या है वजह

आप नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

Highlightsमनप्रीत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा के पक्ष में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।कालकाजी अल्पसंख्यक विंग चेयरमैन मुर्तजा, प्रणब चंदर मनी, स्वराज पार्टी के इकबाल सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली चुनाव से पहले कालकाजी से आम आदमी पार्टी के विधायक अवतार सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अवतार सिंह ने 2015 में पहली बार आप से चुनाव लड़ा था। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया है।  ऐसे में अवतार सिंह के बेटे को पार्टी से नराजगी थी। यही वजह है कि मनप्रीत सिंह ने चुनाव से पहले कांग्रेस को ज्वॉइन कर लिया है। 

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक,  मनप्रीत के कांग्रेस पार्टी में ज्वॉइन करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव और दिल्ली प्रभारी कुलजीत सिंह नागरा की मौजूदगी में कालकाजी और ओखल विधानसभा से आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मनप्रीत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा के पक्ष में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

मनप्रीत सिंह ने कहा कि टिकट कटने पर पार्टी के नेता उन्हें प्रलोभन देने लगे। मनप्रीत ने कहा कि मुझे और मेरे पिता दोनों को प्रलोभन दिया गया, लेकिन हमें जनता का काम करना है, इसलिए हमने कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया। 

मनप्रीत पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने इस चुनाव में आप को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है। कालकाजी अल्पसंख्यक विंग चेयरमैन मुर्तजा, प्रणब चंदर मनी, स्वराज पार्टी के इकबाल सिद्दीकी, युवा विंग के मोहित गिल और अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

वहीं इस दौरान ओखला विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार परवेज हाश्मी के पक्ष में आम आदमी पार्टी के कैलाश काके, मो. बुन्दू मलिक ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।  

English summary :
Delhi elections: AAP MLA's son from Kalkaji held hands with Congress, know what is the reason


Web Title: Delhi elections: AAP MLA's son from Kalkaji held hands with Congress, know what is the reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे