लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: महावीर बैसोया टीम के 16 सदस्यों के साथ आप में शामिल, मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह ने किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 13:52 IST

Delhi Elections 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पत्रकारवार्ता में नए सदस्यों का स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देआप की टोपी और शॉल भेंट कर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया। दाह संस्कार की व्यवस्था कर परिजनों को काफी सहायता प्रदान की।विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपना चुनाव अभियान तेज कर रही है।

Delhi Elections 2025: दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता महावीर बैसोया मंगलवार को अपनी टीम के 16 सदस्यों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। बैसोया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पत्रकारवार्ता में नए सदस्यों का स्वागत किया।

उन्हें आप की टोपी और शॉल भेंट कर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया। आतिशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महावीर बैसोया जी अपने विशेष कार्य के लिए जाने जाते हैं... कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के दाह संस्कार की व्यवस्था कर परिजनों को काफी सहायता प्रदान की।’’

आतिशी ने विश्वास व्यक्त किया कि बैसोया के पार्टी में शामिल होने से आगामी चुनावों में आप को मजबूती मिलेगी। बैसोया, एमसीडी में श्रीनिवास पुरी क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार थे। वह ऐसे समय में आप में शामिल हुए हैं जब आगामी पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपना चुनाव अभियान तेज कर रही है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyआतिशी मार्लेनासंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया