लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: अब तक 58 प्रत्याशी, 4 पूर्व विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश पर दांव?, 8 पार्षद पर भरोसा, 'बेटिकट' विधायक मोहन सिंह बिष्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2025 10:36 IST

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 58 सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।भाजपा ने पार्टी के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह मिश्रा को मैदान में उतारा है।लक्ष्मी नगर सीट से अपने मौजूदा विधायक अभय वर्मा को दोबारा मैदान में उतारा है।

Delhi Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है, जो अब कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी द्वारा 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी किये जाने के साथ भाजपा ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 58 सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है और मतगणना आठ फरवरी को होगी। भाजपा ने पार्टी के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह मिश्रा को मैदान में उतारा है, जिन्होंने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़कने से ठीक पहले कई भाषण दिए, जिनकी प्रतिद्वंद्वी दलों ने भड़काऊ बताकर निंदा की थी।

पार्टी ने लक्ष्मी नगर सीट से अपने मौजूदा विधायक अभय वर्मा को दोबारा मैदान में उतारा है। उन्होंने 2020 में यह सीट 800 से ज्यादा मतों के मामूली अंतर से जीती थी। मिश्रा और वर्मा दोनों ही पूर्वांचली हैं। दो अन्य उम्मीदवार, किराड़ी से बजरंग शुक्ला और विकासपुरी से पंकज सिंह भी पूर्वांचली हैं।

भाजपा की दिल्ली इकाई के मंदिर प्रकोष्ठ के प्रमुख करनैल सिंह को शकूर बस्ती सीट से मैदान में उतारा गया है जो आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को चुनौती देंगे। भाजपा ने कस्तूरबा नगर के पूर्व विधायक नीरज बसोया को इसी सीट से मैदान में उतारा है। वह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

प्रदेश भाजपा के पूर्व महासचिव (संगठन) पवन शर्मा उत्तम नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इस सीट से 2013 में जीत हासिल की थी। भाजपा की दूसरी सूची में कई महिला उम्मीदवारों के नाम भी हैं। सूची के मुताबिक, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर (सुरक्षित) से उर्मिला कैलाश गंगवार, तिलक नगर से श्वेता सैनी, कोंडली (सुरक्षित) से प्रियंका गौतम और नजफगढ़ से नीलम पहलवान को मैदान में उतारा गया है। सूची में चार पूर्व विधायक और आठ वर्तमान पार्षदों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने पूर्व महापौर श्याम शर्मा को हरि नगर सीट से मैदान में उतारा है, जहां सिख मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। दिल्ली छावनी, ग्रेटर कैलाश और शाहदरा जैसी शेष 12 सीट पर, चर्चा के बाद जल्द उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को ग्रेटर कैलाश सीट से मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है लेकिन वह दिल्ली छावनी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक बताई जा रही हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025BJPदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020जेपी नड्डाअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह