Delhi Elections 2025: केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर की भविष्यवाणी, बताई कितनी सीटें जीत रही है AAP
By रुस्तम राणा | Updated: February 3, 2025 19:51 IST2025-02-03T19:10:04+5:302025-02-03T19:51:43+5:30
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपनी एक एक्स पोस्ट पर कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 55 पर जीत हासिल कर सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाएं जोर लगा दें तो पार्टी 60 से भी ज्यादा सीटें जीत सकती है।

Delhi Elections 2025: केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर की भविष्यवाणी, बताई कितनी सीटें जीत रही है AAP
Delhi Assembly Elections 2025:आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान से पहले 2025 के दिल्ली चुनाव नतीजों की भविष्यवाणी की है। उन्होंने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानि सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 55 पर जीत हासिल कर सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाएं जोर लगा दें तो पार्टी 60 से भी ज्यादा सीटें जीत सकती है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं लेकिन अगर महिलाएं ज़ोर लगा दें - सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें - तो 60 से ज़्यादा भी आ सकती हैं।"
पिछले दिल्ली विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने AAP के लिए महत्वपूर्ण वोट-बेस बनाया था। लोकनीति-सीएसडीएस सर्वेक्षण के अनुसार, 2020 के दिल्ली चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की तुलना में अधिक महिलाओं ने AAP को वोट दिया। 2020 में AAP को महिलाओं का 60 प्रतिशत वोट मिला, जबकि पुरुष मतदाताओं का 43 प्रतिशत वोट शेयर रहा। भाजपा को महिलाओं का 35 प्रतिशत वोट मिला, जबकि पुरुष मतदाताओं का 43 प्रतिशत वोट शेयर रहा। कांग्रेस को महिलाओं का 3 प्रतिशत वोट मिला, जबकि पुरुष मतदाताओं का 5 प्रतिशत वोट शेयर रहा।
मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं लेकिन अगर महिलाएं ज़ोर लगा दें - सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें - तो 60 से ज़्यादा भी आ सकती हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 3, 2025
दिल्ली चुनाव 2025
दिल्ली में बुधवार, 5 फरवरी को मतदान होने वाला है। दिल्ली की अगली सरकार और अपने विधायकों को चुनने के लिए 1,55,37,634 मतदाता वोट देंगे। कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
2015 में, AAP ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को सिर्फ तीन और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। 2020 में, AAP ने 62 सीटों के साथ अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं और कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में विफल रही।