लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: भाजपा घोषणापत्र ‘देश के लिए खतरनाक’?, अरविंद केजरीवाल बोले-मुफ्त शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक खत्म करने की योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 13:38 IST

Delhi Elections 2025: घोषणापत्र में अपने ‘‘असली इरादे’’ उजागर करने का आरोप लगाया और मतदाताओं को पार्टी का समर्थन नहीं करने को लेकर आगाह किया।

Open in App
ठळक मुद्दे मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म कर देंगे।नीतियां देश के भविष्य को खतरे में डाल देंगी।

Delhi Elections 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र को ‘‘देश के लिए खतरनाक’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सत्ता में आने पर सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद करने और मोहल्ला क्लीनिक सहित मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म करने की योजना बना रही है। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर घोषणापत्र में अपने ‘‘असली इरादे’’ उजागर करने का आरोप लगाया और मतदाताओं को पार्टी का समर्थन नहीं करने को लेकर आगाह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वे मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म कर देंगे और दिल्ली में गरीबों के लिए जीना मुश्किल कर देंगे। यह आम आदमी के कल्याण पर सीधा हमला है।’’ केजरीवाल ने लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करते हुए दावा किया कि पार्टी की नीतियां देश के भविष्य को खतरे में डाल देंगी।

और दिल्ली के गरीबों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का संकल्प पत्र सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का खाका है, जो कई लोगों के लिए जीवन रेखा रहे हैं।’’ भाजपा ने अब तक इन आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों