लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: "भाजपा की उपलब्धियां" नामक एक खाली किताब जारी?, संजय सिंह ने कहा-  भाजपा ने कई राज्यों में शासन किया और ढेरों वादे किए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2025 19:00 IST

Delhi Elections 2025: ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने 2014 का चुनाव जीतने के लिए और सत्ता में आने के बाद भी कई वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही।

Open in App
ठळक मुद्दे 1952 में जनसंघ बना और 1980 में भाजपा की स्थापना हुई।डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूत करने जैसे वादे किए थे।अनधिकृत कॉलोनियों में रजिस्ट्री का अधिकार देने का भी वादा किया।

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को "भाजपा की उपलब्धियां" नामक एक खाली किताब जारी की, जिसमें उस पर चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उसका मजाक उड़ाया गया है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने 2014 का चुनाव जीतने के लिए और सत्ता में आने के बाद भी कई वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही।

उन्होंने कहा, “1925 में देश में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की स्थापना हुई, 1952 में जनसंघ बना और 1980 में भाजपा की स्थापना हुई। उसके बाद भाजपा ने कई राज्यों में शासन किया और ढेरों वादे किए।” सिंह ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली तो उन्होंने लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये स्थानांतरित करने, हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करने, झुग्गी-झोपड़ियों में सभी को पक्के घर देने, 50 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बेचने और डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूत करने जैसे वादे किए थे।

उन्होंने कहा कि मोदी ने अनधिकृत कॉलोनियों में रजिस्ट्री का अधिकार देने का भी वादा किया। सिंह ने पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "आज ‘आप’ एक किताब जारी करेगी जिसमें दिखाया जाएगा कि वह अब तक क्या हासिल कर पाए हैं। भाजपा आपको यह नहीं बताएगी, लेकिन हम इसका खुलासा करेंगे।"

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए किताब के खाली पन्ने दिखाते हुए कहा, "आज हम भाजपा के वादों और उनकी वास्तविक उपलब्धियों पर एक किताब जारी करेंगे। हम लोगों से इसे पढ़ने और इसे आम लोगों तक पहुंचाने का आग्रह करते हैं।" 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया