लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: घड़ोली से आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रियंका गौतम और धर्मवीर सिंह बीजेपी में शामिल?, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 21:38 IST

Delhi Elections 2025: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने कभी राजनीति में न आने की कसम खाई, फिर राजनीति में आ गए और बंगले, सुरक्षा और सरकारी गाड़ियों जैसी सुख-सुविधाओं से दूर रहने की कसम खा ली।

Open in App
ठळक मुद्देएक महल बना लिया है और दिल्ली की जनता को केवल धोखा दिया है। पंजाब में महिलाओं को 1,000 रुपये देने के वादे का जिक्र किया।संजीवनी योजना और महिला सम्मान जैसी योजनाओं के जरिये लोगों का ‘शोषण’ करने का भी आरोप लगाया।

Delhi Elections 2025: दिल्ली नगर निगम में घड़ोली से आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रियंका गौतम बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। तत्कालीन दक्षिण दिल्ली नगर निगम के पूर्व पार्षद और गुज्जर समुदाय के नेता धर्मवीर सिंह भी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने कभी राजनीति में न आने की कसम खाई, फिर राजनीति में आ गए और बंगले, सुरक्षा और सरकारी गाड़ियों जैसी सुख-सुविधाओं से दूर रहने की कसम खा ली।

मल्होत्रा ​​ने आरोप लगाया कि हालांकि अब उन्होंने अपने लिए एक महल बना लिया है और दिल्ली की जनता को केवल धोखा दिया है। उन्होंने महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए केजरीवाल की आलोचना की और विशेष तौर पर पंजाब में महिलाओं को 1,000 रुपये देने के वादे का जिक्र किया। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब सरकार को बने दो साल हो गए हैं, फिर भी राज्य की महिलाओं को एक भी रुपया नहीं दिया गया है। मल्होत्रा ​​ने केजरीवाल सरकार पर संजीवनी योजना और महिला सम्मान जैसी योजनाओं के जरिये लोगों का ‘शोषण’ करने का भी आरोप लगाया।

गौतम ने कहा कि वह नई उम्मीदों के साथ आप में शामिल हुई थीं, लेकिन उन्हें पता चला कि उस पार्टी में जाटव समुदाय के लिए कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने केजरीवाल पर जाटव समुदाय और भीम राम आंबेडकर के अन्य अनुयायियों का केवल राजनीतिक लाभ के लिए ‘शोषण’ करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह