लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: 40 स्टार प्रचारकों की सूची?, अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, सीएम आतिशी और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2025 11:25 IST

Delhi Elections 2025: सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप के नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।मुकेश अहलावत सहित आप सरकार के सभी मंत्री भी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।

Delhi Elections 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। आप के नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

आप के नेताओं ने बताया कि सूची में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, विधायक दिलीप पांडे, गुलाब सिंह और ऋतुराज झा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, रघुविंदर शौकीन, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत सहित आप सरकार के सभी मंत्री भी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।

आतिशी ने एक सप्ताह में 40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य पूरा करने के बाद चंदा अभियान बंद किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा के जरिए 40 लाख रुपये सफलतापूर्वक जुटाने के बाद रविवार को अपना ‘‘डोनेट फॉर आतिशी’’ अभियान बंद कर दिया। अभियान में 740 से अधिक समर्थकों ने योगदान दिया, जिससे आतिशी एक सप्ताह के भीतर अपने लक्ष्य तक पहुंच गईं। अभियान के समापन की घोषणा करते हुए आतिशी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ वित्तीय सहायता नहीं है, यह आम आदमी पार्टी की ईमानदार और परिवर्तनकारी राजनीति का ज़बरदस्त समर्थन है।’’

अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए आतिशी ने कहा कि उनका भरोसा और उदारता उन्हें एक बेहतर दिल्ली बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती है। ‘‘डोनेट फॉर आतिशी’’ चंदा अभियान 12 जनवरी को शुरू किया गया था। यह धनराशि आतिशी अपने चुनाव प्रचार अभियान पर खर्च करेंगी। वह आगामी विधानसभा चुनावों में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं