Delhi Elections 2025: 40 स्टार प्रचारकों की सूची?, अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, सीएम आतिशी और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2025 11:25 IST2025-01-20T11:24:40+5:302025-01-20T11:25:25+5:30
Delhi Elections 2025: सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

photo-ani
Delhi Elections 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। आप के नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।
Aam Aadmi Party announces the list of 40-star campaigners for the #DelhiAssemblyElection2025
— ANI (@ANI) January 19, 2025
AAP National Convenor Arvind Kejriwal, his wife Sunita Kejriwal, Delhi CM Atishi, Manish Sisodia, Sanjay Singh, Punjab CM Bhagwant Mann's names are included in the list of star… pic.twitter.com/glRzUwuT6N
आप के नेताओं ने बताया कि सूची में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, विधायक दिलीप पांडे, गुलाब सिंह और ऋतुराज झा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, रघुविंदर शौकीन, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत सहित आप सरकार के सभी मंत्री भी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।
आतिशी ने एक सप्ताह में 40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य पूरा करने के बाद चंदा अभियान बंद किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा के जरिए 40 लाख रुपये सफलतापूर्वक जुटाने के बाद रविवार को अपना ‘‘डोनेट फॉर आतिशी’’ अभियान बंद कर दिया। अभियान में 740 से अधिक समर्थकों ने योगदान दिया, जिससे आतिशी एक सप्ताह के भीतर अपने लक्ष्य तक पहुंच गईं। अभियान के समापन की घोषणा करते हुए आतिशी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ वित्तीय सहायता नहीं है, यह आम आदमी पार्टी की ईमानदार और परिवर्तनकारी राजनीति का ज़बरदस्त समर्थन है।’’
अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए आतिशी ने कहा कि उनका भरोसा और उदारता उन्हें एक बेहतर दिल्ली बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती है। ‘‘डोनेट फॉर आतिशी’’ चंदा अभियान 12 जनवरी को शुरू किया गया था। यह धनराशि आतिशी अपने चुनाव प्रचार अभियान पर खर्च करेंगी। वह आगामी विधानसभा चुनावों में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं।