लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: बीजेपी का जनसंपर्क अभियान शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने कैंट एरिया में डोर डू डोर कैंपेन कर मांगे वोट

By धीरज पाल | Updated: February 2, 2020 14:10 IST

बीजेपी ने रविवार को सभी 70 विधानसभा सीटों के 13,570 मतदान केन्द्रों पर विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के कैंट एरिया मेंडोर टू डोर कैंपेन कर जनता से वोट मांगा। जनसंपर्क अभियान के तहत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कैंट, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्रेटर कैलाश कैंपेन किया।

दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी यहां जनसंपर्क अभियान के तहत प्रचार कर रही है। इसके तहत रविवार (2 फरवरी) को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के कैंट एरिया मेंडोर टू डोर कैंपेन कर जनता से वोट मांगा। 

बीजेपी ने रविवार को सभी 70 विधानसभा सीटों के 13,570 मतदान केन्द्रों पर विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया है। जनसंपर्क अभियान के तहत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कैंट, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्रेटर कैलाश और पार्टी के चुनाव प्रभारी तथा केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री और पार्टी सांसद अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व करेंगे। तिवारी ने कहा, ''इस अभियान के तहत भाजपा के एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली के 13,570 बूथों में घर-घर जाएंगे।''

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर दिल्ली में चुनाव लड़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताएंगे। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है तथा मतगणना 11 फरवरी को होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित