दिल्ली चुनाव: बीजेपी का जनसंपर्क अभियान शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने कैंट एरिया में डोर डू डोर कैंपेन कर मांगे वोट
By धीरज पाल | Updated: February 2, 2020 14:10 IST2020-02-02T13:40:10+5:302020-02-02T14:10:43+5:30
बीजेपी ने रविवार को सभी 70 विधानसभा सीटों के 13,570 मतदान केन्द्रों पर विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया है।

दिल्ली चुनाव: बीजेपी का जनसंपर्क अभियान शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने कैंट एरिया में डोर डू डोर कैंपेन कर मांगे वोट
दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी यहां जनसंपर्क अभियान के तहत प्रचार कर रही है। इसके तहत रविवार (2 फरवरी) को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के कैंट एरिया मेंडोर टू डोर कैंपेन कर जनता से वोट मांगा।
बीजेपी ने रविवार को सभी 70 विधानसभा सीटों के 13,570 मतदान केन्द्रों पर विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया है। जनसंपर्क अभियान के तहत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कैंट, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्रेटर कैलाश और पार्टी के चुनाव प्रभारी तथा केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
Union Home Minister Amit Shah during 'Jansampark Abhiyan' in Delhi Cantonment area ahead of the #DelhiElections2020 scheduled on February 8. pic.twitter.com/scmwXeENeS
— ANI (@ANI) February 2, 2020
इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री और पार्टी सांसद अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व करेंगे। तिवारी ने कहा, ''इस अभियान के तहत भाजपा के एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली के 13,570 बूथों में घर-घर जाएंगे।''
उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर दिल्ली में चुनाव लड़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताएंगे। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है तथा मतगणना 11 फरवरी को होगी।