दिल्ली चुनाव: ये चुनाव झूठ व सच के बीच है, राष्ट्रवाद व देशद्रोह के बीच है: डॉक्टर हर्षवर्धन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 09:45 IST2020-02-01T09:45:31+5:302020-02-01T09:45:31+5:30

केजरीवाल केंद्रीय मंत्री के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें भाजपा नेता ने अपने आप को ‘‘दिल्ली का बेटा’’ बताने के लिए मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए थे। हर्षवर्धन ने कहा था कि केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ, जबकि वह उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के कौशाम्बी में रहे, तो ‘‘वह कैसे दिल्ली के बेटे हो सकते हैं?’’

Delhi Election: This election is between lie and truth, between nationalism and treason: Dr. Harsh Vardhan attack on arvind kejriwal and aap goverment | दिल्ली चुनाव: ये चुनाव झूठ व सच के बीच है, राष्ट्रवाद व देशद्रोह के बीच है: डॉक्टर हर्षवर्धन

डॉक्टर हर्षवर्धन ने केजरीवाल पर बोला हमला

Highlightsकेजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर साहिब, आपको मुझसे नफरत है। आप मुझे गाली दीजिए।उन्होंने कहा कि ये चुनाव झूठ व सच के बीच है राष्ट्रवाद व देशद्रोह के बीच है।

मोदी सरकार के मंत्री व भाजपा नेता डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो हरियाणा के हिसार में पैदा हुए,और गाजियाबाद से अन्ना जी के आंदोलन से जुड़े,वो दिल्ली के बेटे कैसे बन गए ?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये चुनाव झूठ व सच के बीच है राष्ट्रवाद व देशद्रोह के बीच है। इसके अलावा हर्षवर्धन ने PM मोदी जी की चुनावी रैली से जुड़ी जानकारी भी साझा की।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ‘‘बाहरी’’ कहने के लिए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि यहां आकर बसे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोग भगवा पार्टी के लिए बाहरी हो सकते हैं, लेकिन इस शहर ने उन्हें ‘‘अपना’’ लिया है।

केजरीवाल केंद्रीय मंत्री के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें भाजपा नेता ने अपने आप को ‘‘दिल्ली का बेटा’’ बताने के लिए मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए थे। हर्षवर्धन ने कहा था कि केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ, जबकि वह उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के कौशाम्बी में रहे, तो ‘‘वह कैसे दिल्ली के बेटे हो सकते हैं?’’

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर साहिब, आपको मुझसे नफरत है। आप मुझे गाली दीजिए। आप उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पैदा हुए व दिल्ली में आकर बसे सब लोगों को पराया कैसे बोल सकते हैं? भाजपा के लिए वो पराए हैं, लेकिन वे हमारे दिल्ली परिवार का हिस्सा हैं। हम दिल्ली वालों ने उन सबको अपना लिया, अपना परिवार बना लिया।’’

एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिकों पर भाजपा के हालिया ‘‘स्टिंग’’ के जवाब में कहा कि पार्टी ने एक बार फिर ‘‘फर्जी’’ वीडियो जारी कर दिल्ली के लोगों का ‘‘मजाक’’ उड़ाया है। उन्होंने एक खबर को टैग करते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने एक बार फिर फर्जी वीडियो जारी कर दिल्ली के लोगों का मजाक उड़ाया।

Web Title: Delhi Election: This election is between lie and truth, between nationalism and treason: Dr. Harsh Vardhan attack on arvind kejriwal and aap goverment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे