लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: बच्चों ने मतदान केंद्र पर दादा-दादी से पूछा, अंगुली पर स्याही कैसे लगायी जाती है, ईवीएम दिखती कैसी है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 20:06 IST

निजी स्कूल की शिक्षिका रीमा बजाज ने कहा, ‘‘आठ साल का मेरा बेटा चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ा जिज्ञासु है। मैं कुछ महीने पहले उसे मुख्य चुनाव कार्यालय में चुनाव संग्रहाल में ले गयी थी लेकिन वह आज सारी चीजें अपनी आंखों के सामने देखकर रोमांचित था।’’

Open in App
ठळक मुद्देआज उनके लिए अपने आसपास की चीजें देखना एक नया अनुभव है।लोकतंत्र के उत्सव के गुब्बारों और बैनरों से सजे मतदान केंद्र बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र थे।

मतदान से पहले अंगुली पर स्याही कैसे लगायी जाती है? ईवीएम दिखती कैसी है? मतदान केंद्र के अंदर क्या माहौल होता है? जैसे सवाल शनिवार को यहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ गये किशोरों और बच्चों ने उनसे किए।

कुछ मतदान केंद्रों पर बच्चे फोटो बूथ पर गये और अपने माता-पिता के साथ सेल्फी खिंचवाई जबकि अन्य मतदान प्रक्रिया देखना चाहते हैं। निजी स्कूल की शिक्षिका रीमा बजाज ने कहा, ‘‘आठ साल का मेरा बेटा चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ा जिज्ञासु है। मैं कुछ महीने पहले उसे मुख्य चुनाव कार्यालय में चुनाव संग्रहाल में ले गयी थी लेकिन वह आज सारी चीजें अपनी आंखों के सामने देखकर रोमांचित था।’’

चार साल के जुड़वे भाई बहन रिधान और विधान अपने दादा दादी के साथ पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर में एक आदर्श चुनाव मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। व्यापारी रमेश गुलाटी ने कहा, ‘‘ वैसे तो वे मतदान का महत्व समझने के लिए अभी बहुत छोटे हैं लेकिन कम से कम जबतक वे मतदान के लायक बनेंगे तबतक वे जान जायेंगे कि उन्हें मतदान से नहीं चूकना चाहिए।

आज उनके लिए अपने आसपास की चीजें देखना एक नया अनुभव है।’’ लोकतंत्र के उत्सव के गुब्बारों और बैनरों से सजे मतदान केंद्र बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र थे। नयी दिल्ली में सेंट कॉलंबस स्कूल मतदान केंद्र पर शिशुओं के लिए क्रैच सुविधा थी जहां माता-पिता मतदान केंद्र में वोट डालने जाने के दौरान उन्हें छोड़ सकते थे।

हरिनगर मतदान केंद्र पर 13 वर्षीय शिवम त्यागी ने कहा, ‘‘ मैं चुनाव प्रणाली की बारीकियां समझने में मदद के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का कामकाज देखना चाहता था और जानना चाहता था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया कैसे कामकाज करती है। ’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह