लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन अरविंद केजरीवाल का निशाना, कहा-BJP में कोई मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2020 14:06 IST

केजरीवाल ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा। उन्होंने पूछा कि क्या होगा अगर वह संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव का ध्रुवीकरण करने की कोशिश भी की और नतीजे बताएंगे कि वह सफल हुए या नहीं। 

Open in App
ठळक मुद्दे केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस किया इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को कहा कि बीजेपी में कोई भी मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा 'गीता में लिखा है कि एक सच्चा हिन्दू बहादुर होता है वो कभी मैदान छोड़कर भागता नहीं है पर मैंने जब अमित शाह को डिबेट की चुनौती दी तो वे मैदान छोड़कर भाग गए'।

उन्होंने कहा 'चुनाव प्रचार खत्म होने में बस कुछ घंटे बाकी हैं। बीजेपी ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बताया नहीं। अब ये बात साफ है कि भाजपा के पास दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने लायक कोई चेहरा नहीं है। इस चुनाव के बाद ये बात साफ हो जाएगी कि अब किसी नेता को चुनाव जीतना है तो उसे काम करना होगा, स्कूल बनाने होंगे, अस्पताल बनाने होंगे। यह 21वी सदी का भारत है अब ये जाती-धर्म पर नहीं काम पर वोट देगा।'

केजरीवाल ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा। उन्होंने पूछा कि क्या होगा अगर वह संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव का ध्रुवीकरण करने की कोशिश भी की और नतीजे बताएंगे कि वह सफल हुए या नहीं। 

केजरीवाल ने कहा, आप के मतदाता वे हैं जो अच्छी शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, आधुनिक सड़कें, 24 घंटे बिजली चाहते हैं।’’ शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शन पर आप के संयोजक ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह भाजपा ने सड़कें साफ नहीं कराई है। केजरीवाल ने पूछा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह को मार्ग साफ करने से क्या रोक रहा है? सड़क जाम रखने में अमित शाह का क्या हित छुपा है? वे दिल्ली के लोगों को परेशान और प्रदर्शन पर गंदी राजनीति क्यों करना चाहते हैं?’’ भाजपा पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के नेता दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को ‘‘पूरी तरह भूल गए’’ हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

केजरीवाल ने कहा, ''आप के सत्ता में वापस आने पर दिल्ली सरकार 'मुफ्त योजनाएं' जारी रखेंगी, हम ऐसी जरूरत पड़ी तो ऐसी और योजनाएं लाएंगे।'' दिल्ली की 70 सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया