लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव नतीजे: AAP ने दिल्ली में सभी 12 आरक्षित सीटों पर जीत हासिल की

By भाषा | Updated: February 11, 2020 22:21 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सभी 12 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत हासिल की है और जीत का सबसे कम अंतर करीब 12,000 वोट रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनिवर्तमान सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार संत लाल को 56,108 मतों से हराया। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में आप के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के रामचंद्र चावरिया को 48,052 मतों से हराया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सभी 12 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत हासिल की है और जीत का सबसे कम अंतर करीब 12,000 वोट रहा है। निवर्तमान सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार संत लाल को 56,108 मतों से हराया। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव रामविलास पासवान की लोजपा के साथ मिलकर लड़ा था।

सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र में आप के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के रामचंद्र चावरिया को 48,052 मतों से हराया। अहलावत को संदीप कुमार की जगह टिकट दिया गया था।

संदीप कुमार को मंत्री भी बनाया गया था लेकिन एक महिला के साथ ‘आपत्तिजनक’ सीडी आने के बाद उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था।

आप के प्रकाश जरवाल ने देवली से भाजपा के अरविंद कुमार को 40,173 वोटों से हराया। जरवाल को 2018 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को कथित तौर पर पीटने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

आप के अजय दत्त ने भाजपा के खुशीराम चुनार को अंबेडकर नगर सीट से 28,327 वोट से हराया।

वहीं गोकलपुर सीट से आप के सुरेंद्र कुमार ने भाजपा के रणजीत सिंह को 19,488 मतों से हराया। आप के कुलदीप कुमार ने भाजपा के राज कुमार को कोण्‍डली सीट से 17,907 वोटों से हराया। वहीं मादीपुर सीट से आप के गिरीश सोनी ने भाजपा के कैलाश सांकला को 22,719 वोटों से हराया।

आप की राखी बिड़लान ने मंगोलपुरी सीट से भाजपा के करम सिंह को 30,000 वोटों से हराया। वहीं आप के राज कुमार आनंद ने भाजपा के प्रवेश रतन को 30,116 वोटों से रतन नगर सीट से हराया।

आप के रोहित कुमार ने त्रिलोकपुरी सीट से भाजपा की उम्मीदवार किरन को 12,486 मतों से हराया। आप के विशेष रवि ने भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया को करोल बाग से 31,760 से ज्यादा मतों से हराया। बवाना सीट से आप के जय भगवान ने भाजपा के रविंद्र कुमार को 11,526 मतों से हराया। 

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह