लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव नतीजे: AA के सभी बड़े उम्मीदवारों की जीत, मंत्रिमंडल पर टिकीं सबकी निगाहें

By भाषा | Updated: February 11, 2020 22:39 IST

केजरीवाल के करीबियों में शुमार आतिशी, चड्ढा और पांडे ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। तीनों नेता पिछले साल लोकसभा चुनाव में हार गए थे। ये तीनों फिलहाल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या तीनों नेताओं को आप सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा तो पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधासभा चुनाव में आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे समेत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े उम्मीदवारों की जीत के बाद अब सबकी निगाहें मंत्रिमंडल पर टिक गई हैं।

दिल्ली विधासभा चुनाव में आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे समेत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े उम्मीदवारों की जीत के बाद अब सबकी निगाहें मंत्रिमंडल पर टिक गई हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के निवर्तमान मंत्रियों ने भी जीत हासिल की है।

आम आदमी पार्टी (आप) के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी अपने आलाकमान के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही इस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

केजरीवाल के करीबियों में शुमार आतिशी, चड्ढा और पांडे ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। तीनों नेता पिछले साल लोकसभा चुनाव में हार गए थे। ये तीनों फिलहाल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या तीनों नेताओं को आप सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा तो पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

संविधान के अनुसार दिल्ली में मंत्रियों की संख्या विधायकों की कुल संख्या की 10 प्रतिशत हो सकती है, जिनमें मुख्यमंत्री सबसे ऊपर होता है।

दिल्ली विधासभा में 70 सीटें हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा ने राजेन्द्र नगर सीट पर 20,058 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, आतिशी को कालकाजी जबकि पांडे को तिमारपुर सीट से जीत मिली है।

आप के एक और बड़े नेता सौरभ भारद्वाज भी मंत्रिमंडल में जगह बनाने वालों की दौड़ में शामिल हैं। वह 2013 में आम आदमी पार्टी की 49 दिन की सरकार में परिवहन मंत्री थे।

केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के सभी निवर्तमान मंत्रियों, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, राजेन्द्र पाल गौतम, और सत्येन्द्र कुमार जैन ने भी अपनी-अपनी सीटों से जीत हासिल की है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनाराघव चड्ढाअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया