Delhi Election Results 2025 Updates: आप के 15 उम्मीदवारों ने संपर्क किया था, ‘धनुष और बाण’ चुनाव चिह्न दे तो वोट भाजपा और शिवसेना के बीच बंटेंगे?, एकनाथ शिंदे का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 09:54 IST2025-02-10T09:53:12+5:302025-02-10T09:54:51+5:30

Delhi Election Results 2025 Updates: महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन सरकार में शामिल शिवसेना, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।

Delhi Election Results 2025 Updates claims Eknath Shinde 15 AAP candidates contacted me get bow and arrow election symbol then votes divided BJP and Shiv Sena | Delhi Election Results 2025 Updates: आप के 15 उम्मीदवारों ने संपर्क किया था, ‘धनुष और बाण’ चुनाव चिह्न दे तो वोट भाजपा और शिवसेना के बीच बंटेंगे?, एकनाथ शिंदे का दावा

file photo

Highlightsआप के कुल 15 उम्मीदवारों ने मुझसे संपर्क किया था। भाजपा और शिवसेना के बीच बंट जाएंगे, जिससे अन्य दलों को फायदा होगा। शिंदे का रविवार को जन्मदिन था और वह 61 वर्ष के हो गए हैं।

Delhi Election Results 2025 Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के 15 उम्मीदवारों ने उनसे उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न मांगा था, लेकिन उन्होंने ‘युति धर्म’ के कारण मना कर दिया। महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन सरकार में शामिल शिवसेना, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।

शिंदे ने कहा, ‘‘आप के कुल 15 उम्मीदवारों ने मुझसे संपर्क किया था। मुझे लगा कि अगर ‘धनुष और बाण’ चुनाव चिह्न उन्हें मिल गया तो वोट भाजपा और शिवसेना के बीच बंट जाएंगे, जिससे अन्य दलों को फायदा होगा। इसलिए मैंने मना कर दिया।’’

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें युति धर्म (गठबंधन के प्रति प्रतिबद्धता) का सम्मान करना था। शिंदे का रविवार को जन्मदिन था और वह 61 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने ठाणे शहर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैंने अपने सांसदों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने को कहा था।’’

Web Title: Delhi Election Results 2025 Updates claims Eknath Shinde 15 AAP candidates contacted me get bow and arrow election symbol then votes divided BJP and Shiv Sena

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे