Delhi Election Result 2020: शाहीन बाग के बहाने अखिलेश का तंज, कहा- चुनाव परिणाम के बाद BJP को कोई भी 'बाग' याद नहीं रहेगा

By धीरज पाल | Updated: February 11, 2020 14:40 IST2020-02-11T14:38:44+5:302020-02-11T14:40:21+5:30

दिल्ली में 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी 58 सीटों से आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 10 सीटों से आगे आगे चल रही है।

Delhi Election Result 2020: Akhilesh Yadav on AAP leading in I congratulate Kejriwal attacks BJP for shaheen Bagh | Delhi Election Result 2020: शाहीन बाग के बहाने अखिलेश का तंज, कहा- चुनाव परिणाम के बाद BJP को कोई भी 'बाग' याद नहीं रहेगा

Delhi Election Result 2020: शाहीन बाग के बहाने अखिलेश का तंज, कहा- चुनाव परिणाम के बाद BJP को कोई भी 'बाग' याद नहीं रहेगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतगणना से करीब-करीब तस्वीर साफ हो गई है। रुझानों के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल सरकार बनने जा रही है। दिल्ली में 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी 58 सीटों से आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 10 सीटों से आगे आगे चल रही है। इसी बीच अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। साथ ही बीजेजी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने नफरत, विश्वासघात और विनाश की राजनीति को खारिज कर दिया। इस चुनाव के परिणाम के बाद, भाजपा को कोई बाग़ याद नहीं रहेगा।


निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है। नए रुझान के अनुसार आप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर 6,300 मतों से आगे चल रहे हैं वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर 754 मतों से पीछे चल रहे हैं।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ से 1,115 मतों से आगे चल रहे हैं। पार्टी मुख्यालय को सफेद और नीले रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और कार्यालय के विभिन्न हिस्सों में केजरीवाल की तस्वीरें लगाई गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को हुए थे। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर चल रही है।

Web Title: Delhi Election Result 2020: Akhilesh Yadav on AAP leading in I congratulate Kejriwal attacks BJP for shaheen Bagh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे