लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: पुत्र रेहान, पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ प्रियंका गांधी ने डाला वोट, कहा- मतदान कीजिए,आलसी मत बनिए

By भाषा | Updated: February 8, 2020 13:53 IST

सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के समय सोनिया के साथ प्रियंका भी मौजूद थीं। सोनिया पिछले दिनों अस्वस्थ हो गई थीं और कुछ दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चला था। राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया ने लोगों से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी लोग घरों से बाहर निकलिए और मतदान कीजिए। आलसी मत बनिए।’’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

सोनिया और मनमोहन ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के समय सोनिया के साथ प्रियंका भी मौजूद थीं। सोनिया पिछले दिनों अस्वस्थ हो गई थीं और कुछ दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चला था। राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।

दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और पुत्र रेहान वाड्रा के साथ लोधी स्टेट इलाके में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी लोग घरों से बाहर निकलिए और मतदान कीजिए। आलसी मत बनिए।’’ रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्होंने महिला सुरक्षा को महत्वपूर्ण मुद्दा मानकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

पहली बार वोट डालने वाले रेहान वाड्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय परीक्षा के कारण वह मतदान नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में परिवहन व्यवस्था एक प्रमुख मुद्दा है। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीप्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्रासोनिया गाँधीकांग्रेसराहुल गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं