लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: मतदाता सूची में नाम न होने के चलते मतदान से वंचित रहे कई लोग

By भाषा | Updated: February 9, 2020 08:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने ''लोकतंत्र के पर्व'' में हिस्सा लियामतदाता सूची में नाम न होने के कारण कुछ नागरिकों को भारी मन के साथ वापस लौटना पड़ा।

दिल्ली में शनिवार को एक ओर जहां बड़ी संख्या में मतदाताओं ने ''लोकतंत्र के पर्व'' में हिस्सा लिया, वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची में नाम न होने के कारण कुछ नागरिकों को भारी मन के साथ वापस लौटना पड़ा। सीएए-विरोधी प्रदर्शनों के केन्द्र शाहीनबाग में कुछ मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में न होने की शिकायत की।

चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया, ''ओखला सीट में आने वाले शाहीन बाग में कुछ लोग मतदान नहीं कर सके क्योंकि उनके नाम या तो मतदाता सूची से हटा दिये गए थे या गलत पाये थे।'' सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता वकील मलिक ने दावा किया कि उनकी मां जरीना का नाम मतदाता सूची में नहीं था, इसलिये वह मतदान नहीं कर सकीं।

मलिक ने अफसोस जताते हुए कहा, ''लोकसभा चुनाव के दौरान मेरी मां का नाम मतदाता सूची में था। मुझे नहीं पता कि उनका नाम क्यों हटा दिया गया। वह इस बार मतदान को लेकर उत्सुक थीं।'' सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल रहमान की पत्नी तथा पूर्व निगम पार्षद आसमा रहमान ने आरोप लगाया कि इस बार कई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि चौहान बांगर और जाफराबाद की गली नंबर 26 समेत कुछ इलाकों में मतदाता पर्चियां सही ढंग से नहीं बांटी गईं। कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में 34 वर्षीय फलाह-उद-दीन फलाही ने भी दावा किया कि उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिला। उन्होंने कहा, ''मेरे पास मतदाता पहचान पत्र है। मैंने लोकसभा चुनाव और दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में भी मतदान किया था। मैं पहली बार मतदान नहीं कर सका।''

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है