लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: शाहीनबाग में लंबी कतार, महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रखने के साथ ही बारी-बारी से किया मतदान

By भाषा | Updated: February 8, 2020 17:44 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘‘ बिरयानी’’वाले बयान पर तंज करते हुए स्थानीय निवासी मोहम्म्द अयूब ने कहा, ‘‘वे यह साबित करने के लिए मतदान कर रहे हैं कि उन्हें ‘‘ बिरयानी’’ नहीं परोसी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीनबाग की ही रहने वाली ज़ाहिदा खान ने कहा कि हमनें बारी-बारी से मतदान करने का फैसला किया। शाम तक सभी महिलाएं प्रदर्शन स्थल पर वापस लौट आएंगी।

दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर महिलाओं ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर बारी-बारी से जाकर मतदान किया, ताकि आंदोलन प्रभावित नहीं हो।

प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने सुबह मतदान किया, जबकि कुछ ने दोपहर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शेष महिलाओं ने शाम में मतदान किया। मतदान कर प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महज़बीं कुरैशी ने कहा, ‘‘ मैं घर पर रुकी, ताकि परिवार की सभी महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा सकें। अब मैं मतदान के बाद शाहीनबाग प्रदर्शन के लिए पहुंची हूं। मैंने लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया।’’

शाहीनबाग की ही रहने वाली ज़ाहिदा खान ने कहा कि हमनें बारी-बारी से मतदान करने का फैसला किया। उन्होंने बताया, ‘‘महिलाओं ने कल फैसला किया कि कुछ महिलाएं मतदान करने के लिए सुबह मतदान केंद्र जाएंगी, अन्य दोपहर को मतदान कर प्रदर्शन स्थल पर लौट आएंगी।’’

ज़ाहिदा ने बताया, ‘‘शाम तक सभी महिलाएं प्रदर्शन स्थल पर वापस लौट आएंगी और एक बार फिर पूरी ताकत से प्रदर्शन करेंगी।’’ ज़ाहरा शेख ने कहा कि वे मताधिकार का इस्तेमाल करने को प्रतिबद्ध है क्योंकि लोकतंत्र के लिए यह बहुत अहम है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिन की शुरुआत इस एहसास के साथ की कि आज का दिन हमारे लिए दोगुने महत्व का है। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोकतंत्र जिंदा रहे और इसलिए शाहीन बाग का प्रत्येक मतदाता मतदान कर रहा है।’’ इस बीच, शाहीन बाग की महिला प्रर्दानकारी जब अपने घर का काम करने गई थीं उस समय पुरुषों ने उनके स्थान पर प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘‘ बिरयानी’’वाले बयान पर तंज करते हुए स्थानीय निवासी मोहम्म्द अयूब ने कहा, ‘‘वे यह साबित करने के लिए मतदान कर रहे हैं कि उन्हें ‘‘ बिरयानी’’ नहीं परोसी जा रही है। उल्लेखनीय है कि शाहीनबाग में आप नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा बिरयानी परोसे जाने वाले बयान पर चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजा है। शाहीनबाग का प्रदर्शन स्थल भाजपा के चुनाव प्रचार का मुख्य मुद्दा बन गया था।

आयूब ने कहा, ‘‘कई लोगों ने आरोप लगाया कि हम दिल्ली चुनाव के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ राजनीतिक पार्टियां वित्तपोषण कर रही है एवं बिरयानी खिला रही है। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि दिल्ली में मतदान हो रहा है तब भी हम प्रदर्शन कर रहे हैं और चुनाव के बाद भी इसे जारी रखेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई पार्टी बिरयानी नहीं परोस रही है। महिलाएं खाना बनाकर ला रही हैं और प्रदर्शनकारियों को खिला रही हैं।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवालयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल