लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः जावड़ेकर बोले, तरक्की में रोड़े अटकाने वाले समाप्त होंगे, बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

By भाषा | Updated: January 6, 2020 17:07 IST

दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने कहा, ‘तरक्की में रोड़े अटकाने वाले कार्य अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा।’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। जावड़ेकर ने कहा, ‘दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।’ 

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दिल्ली में मोदी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया।उन्होंने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा की जीत होगी।’

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जाएंगे, झूठ के आधार पर नहीं और प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने कहा, ‘तरक्की में रोड़े अटकाने वाले कार्य अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा।’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। जावड़ेकर ने कहा, ‘दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दिल्ली में मोदी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई ऐसी योजनाओं पर रोक लगाई जिसका प्रत्यक्ष लाभ आम लोगों को मिलता।

इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे। जावड़ेकर ने कहा, ‘केजरीवाल जी अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, आप पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं, इसलिए अब पूरी दिल्ली की जनता की आवाज भाजपा के साथ है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा की जीत होगी।’

उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली चुनाव का परिणाम मंगलवार को आ रहा है, इसलिए प्रकृति भी हमें सकारात्मक संकेत दे रही है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के लिये मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीमनोज तिवारीप्रकाश जावड़ेकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं