लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: इन तीन अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर सबसे अधिक मतदान, जानें कितने फीसदी पड़े वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 20:19 IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक और अल्पसंख्यक बहुल सीलमपुर में 64.92 मतदान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी-9 भारतवर्ष- सिसरो के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 54 सीटें, बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है।पुरानी दिल्ली के मटियामहल इलाके में 65.62 मतदान हुआ।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शनिवार को तीन अल्पसंख्यक बहुल सीटों मुस्तफाबाद, मटिया महल और सीलमपुर पर सबसे अधिक मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा दिये गए आंकड़ों के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में शाम पांच बजे तक 66.29 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पुरानी दिल्ली के मटियामहल इलाके में 65.62 मतदान हुआ। यहां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक और अल्पसंख्यक बहुल सीलमपुर में 64.92 मतदान हुआ है। यहां भी सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं पूरी दिल्ली में शाम पांच बजे तक 57.87 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

जानिए एग्जिट पोल का पूरा ब्योरा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आ रहे एग्जिट पोल के आकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलते दिख रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं, कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। आइए जानते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े... 

टीवी-9 भारतवर्ष- सिसरो के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 54 सीटें, बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है। सी वोटर-एबीपी एग्जिट पोल की मानें तो आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें, बीजेपी को 5 से 9 और कांग्रेस को 0 से 4 सीटें मिल रही हैं। 

टाइम्स नाउ - IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44 , बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 0 भी सीट नहीं मिल रहा है। रिपब्लिक टीवी- जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 48 से 61 सीटें, बीजेपी को 9 से 21 सीटें और कांग्रेस को 1 सीटें मिल रही हैं। सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल आने के बाद बीजेपी का दावा है कि पार्टी को 48 से 50 सीटें मिलेंगी। दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने यह ट्वीट कर बताया है। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में 57 फीसदी मतदान हुआ है। 

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट) 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां