लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Exit poll: नई दिल्ली भाजपा उम्मीदवार का दावा- 'केजरीवाल की हार तय, अगर बीजेपी हारी तो कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 13:58 IST

भाजपा युवा वर्ग दिल्ली के अध्यक्ष व नई दिल्ली बीजेपी प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि केजरीवाल जी अपना चुनाव हारेंगे व नई दिल्ली में भाजपा की जीत निश्चित है। अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा व जीवनभर केवल संगठन का ही काम करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने सुनील यादव को चुनावी समर में उतारा था। मतदान के बाद जो एग्जिट पोल आए हैं उनमें आप की सुनामी दिखाई दे रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है।

इसी बीच भाजपा युवा वर्ग दिल्ली के अध्यक्ष व नई दिल्ली बीजेपी प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि केजरीवाल जी अपना चुनाव हारेंगे व नई दिल्ली में भाजपा की जीत निश्चित है। अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा व जीवनभर केवल संगठन का ही काम करूंगा।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने सुनील यादव को चुनावी समर में उतारा था। मतदान के बाद जो एग्जिट पोल आए हैं उनमें आप की सुनामी दिखाई दे रही है। जबकि सुनील यादव का दावा है कि नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार होगी।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सभी एग्जिट पोल को नकार रही है। उसका दावा है कि पार्टी दिल्ली में 50 सीटें जीतने जा रहा है और आप सिर्फ 16 सीटों पर सिमट जाएगी। 

बीजेपी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट कर दावा किया है कि बीजेपी 11 फरवरी के चुनाव परिणामों में 50 सीटें जीत रही है। उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा, '11 तारीख़ को चुनाव के परिणाम में बीजेपी 50, आप 16 और कांग्रेस 4 सीटें। धन्यवाद दिल्ली।' वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में 48 सीट जीतेगी। 

इधर, चुनाव सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था। इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 59-68 और भाजपा को 2-11 सीट मिल सकती हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के अनुसार आप को 49-63 और भाजपा को 5-19 सीट मिल सकती हैं। 

टाइम्स नाउ-इस्पोस के अनुसार केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रह सकती है और आप को 47 तथा भाजपा को 23 सीट मिल सकती हैं। रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 48-61 और भाजपा को 9-21 सीट मिलने के आसार हैं। 

टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के अनुसार आप को 52-64 और भाजपा को 6-16 सीट मिल सकती हैं। वहीं, नेता-न्यूज एक्स के अनुसार आप के खाते में 53-57 और भाजपा के खाते में 11-17 सीट आ सकती हैं। 

एबीपी के सर्वेक्षण में कहा गया कि आप का वोट प्रतिशत 50.4 और भाजपा का वोट प्रतिशत 36 हो सकता है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस पोल के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 56 और 35 प्रतिशत का हो सकता है। 

वर्ष 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 67 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी और भाजपा के खाते में केवल तीन सीट आई थीं। तब दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत क्रमश: 54.3 और 32.3 प्रतिशत था।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया