लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: EC ने बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा पर लगाया बैन, 48 घंटे तक नहीं कर पाएंगे प्रचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 15:47 IST

इससे पहले कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट के संबंध  पुलिस ने शुक्रवार(24 जनवरी) को एफआईआर दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रा ने अपने विवादित ट्वीट में दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले जैसा बताया था। ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विवादित ट्वीट को हटा दिया है ।

दिल्ली विधानसूा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर चुनाव आयोग ने प्रचार करने पर बैन लगा दिया है। कपिल मिश्रा अब 48 घंटे प्रचार नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने यह बैन कपिल मिश्रा के एक विवादित बयान की वजह से लगाया है। बता दें कि कपिल मिश्रा चुनान में मॉडल टाउन से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। 

इससे पहले कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट के संबंध  पुलिस ने शुक्रवार(24 जनवरी) को एफआईआर दर्ज की थी। इस संबंध में बीजेपी उम्मीदवार ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस और 'आप' जमीनी स्तर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव हार रही हैं। इसलिए अब वो कोर्ट, पुलिस स्टेशन और कागजों पर मुकाबला करना चाहती हैं। कपिल ने आगे कहा कि उन्होंने किसी तरफ के कानून का उल्लंघन नही किया है। उन्होंने सिर्फ सच बोला है। 

मिश्रा ने अपने विवादित ट्वीट में दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले जैसा बताया था। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 125 के तहत मॉडल टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी ।

बहरहाल, ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विवादित ट्वीट को हटा दिया है । इससे पहले, दिन में चुनाव आयोग ने ट्विटर से उचित कदम उठाने को कहा क्योंकि विवादित ट्वीट से सांप्रदायिक भावनाएं भड़क सकती हैं। चुनाव आयोग ने ट्विटर को कार्रवाई के बारे में भी बताने को कहा था ।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित