लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: CM केजरीवाल को कांग्रेस की शाहीन बाग जाने की चुनौती, ‘आप’ को बताया भाजपा की ‘बी टीम’

By भाषा | Updated: February 2, 2020 13:21 IST

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि पूरे देश में कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है, लेकिन अभी वह केजरीवाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आम आदमी पार्टी के मुखिया भाजपा के विरोध में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने CM केजरीवाल से CAA-NRC पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग कीसाथ ही उन पर नरम हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाया

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीएए एवं एनआरसी पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करने के साथ ही उन पर नरम हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है उसे शाहीन बाग जाना चाहिए।

चाको ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि पूरे देश में कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है, लेकिन अभी वह केजरीवाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आम आदमी पार्टी के मुखिया भाजपा के विरोध में हैं।

चाको ने कहा, ''संशोधित नागरिकता कानून : सीएए : और राष्ट्रीय नागरिक पंजी :एनआरसी: पर पूरे देश में विपक्षी पार्टियां बयान जारी कर रही हैं और विधानसभाओं में प्रस्ताव पारित हो रहे हैं। लेकिन केजरीवाल नहीं बोल रहे। इसीलिए हम कहते हैं कि वह भाजपा की बी टीम हैं।"

उन्होंने कहा, '' शाहीन बाग में प्रदर्शन हो रहा है, जामिया में लड़कियों पर लाठी चार्ज हुआ, गोलीबारी हुई, लेकिन केजरीवाल नहीं गए। हमारे कई वरिष्ठ नेता गए। प्रियंका जी (उप्र में) विरोध प्रदर्शन के दैरान मारे गए कई लोगों के परिवारों से मिलने गईं।'' यह पूछे जाने पर कि क्या वह केजरीवाल को शाहीन बाग जाने की चुनौती देते हैं तो कांग्रेस नेता ने कहा, ''जो धर्मनिरपेक्ष है, उसे शाहीन बाग जाना ही चाहिए । अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी धर्मनिरक्ष लोगों की है। लेकिन केजरीवाल नरम हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं।''

उन्होंने सवाल किया कि सीएए और एनआरसी पर केजरीवाल का क्या रुख है? दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीद से जुड़े सवाल पर चाको ने कहा, '' इस चुनाव के बाद कांग्रेस एक निर्णायक फैक्टर होगी। सरकार होना या नहीं होना, कांग्रेस तय करेगी।"

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस आम आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी तो कांग्रेस प्रभारी ने कहा, ''पूरे देश में जो भी पार्टी भाजपा के खिलाफ है उसके साथ हम गठबंधन करेंगे, लेकिन केजरीवाल को लेकर हम आश्वस्त नहीं हैं कि वह भाजपा के खिलाफ हैं।''

उन्होंने यह दावा भी किया कि इस चुनाव में कांग्रेस को खारिज कर चुके लोग गलत साबित होंगे और पार्टी इस चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे देगी। चाको ने कहा, ''यह धारणा बनाई जा रही है कि आप और भाजपा के बीच मुकाबला है। जबकि भाजपा की हालत बहुत खराब है। सोचिए, अमित शाह हर जगह रोडशो कर रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति भाजपा से बेहतर है और हम केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं।"

कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं होने से नुकसान की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, " हमारी पार्टी में एक दर्जन केजरीवाल हैं। हमारे यहां कई नेता ऐसे हैं जो मौका मिलने पर केजरीवाल से बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे।'' चाको ने कहा, ''हम चेहरा देकर चुनाव नहीं लड़ते हैं। हम पार्टी का चेहरा पेश करते हैं। जीतने के बाद विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे।''

चाको ने कहा कि चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पहुंचने के साथ ही अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य बड़े नेता बड़े पैमाने पर सभाएं और रोडशो करेंगे। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आठ फरवरी को चुनाव होगा और मतों की गणना 11 फरवरी को की जाएगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह