लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: आज नामांकन दाखिल करेंगे सीएम केजरीवाल, नई दिल्ली विधानसभा सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

By भाषा | Updated: January 20, 2020 04:45 IST

‘‘आप’’ ने बयान में कहा कि नामांकन दाखिल करने से पहले केजरीवाल रोड शो करेंगे और ऐतिहासिक बाल्मिकी मंदिर में भगवान बाल्मिकी का आशीर्वाद लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा। केजरीवाल जामनगर हाउस स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कल नामांकन भरूंगा। मुझे खुशी होगी अगर आप आशीर्वाद देने आएंगे।’’ उल्लेखनीय है कि केजरीवाल दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।

‘‘आप’’ ने बयान में कहा कि नामांकन दाखिल करने से पहले केजरीवाल रोड शो करेंगे और ऐतिहासिक बाल्मिकी मंदिर में भगवान बाल्मिकी का आशीर्वाद लेंगे। पार्टी के मुताबिक पंचकुइया मार्ग के जरिये रोड शो कनॉट प्लेस के इनर सर्किल जाएगा और फिर बाबा खड़ग सिंह मार्ग से आउटर सर्किल पर आएगा। रोड शो का समापन पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक होगा।

‘‘आप’’ ने बताया कि केजरीवाल जामनगर हाउस स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने रविवार को दस वादों का ‘‘गारंटी कार्ड’’जारी किया जिसमें उन्होंने दोबारा सत्ता में आने पर छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोहल्ला मार्शल की नियुक्त सहित वादे किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं