लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: नॉमिनेशन में देरी पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बयान, CM केजरीवाल को नामांकन दाखिल करने नहीं दे रहे लोग

By स्वाति सिंह | Updated: January 21, 2020 15:59 IST

ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार और प्रवक्ता सौरभ भरद्वाज ने नॉमिनेशन में हो रही देरी पर कहा है कि सीएम केजरीवाल नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है।अरविंद केजरीवाल अपना पर्चा भरने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर जामनगर हाउस पहुंचे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। ऐसे में राजधानी के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपना पर्चा भरने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर जामनगर हाउस पहुंचे हैं। यहां वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार और प्रवक्ता सौरभ भरद्वाज ने नॉमिनेशन में हो रही देरी पर कहा है कि सीएम केजरीवाल नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने अपने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा 'आरओ ऑफिस में 35 उम्‍मीदवार है जो बिना पेपर के नॉमिनेशन करने के लिए बैठे हैं। उनके पास उचित दस्‍तावेज नहीं है। वे जोर दे रहे हैं जब तक कि उनके कागजात पूर्ण और नामांकन दाखिल नहीं होते हैं, वे सीएम केजरीवाल को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं देंगे।'

उधर, नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, 'अपना नामांकन दाखिल करने के लिए इंतजार कर रहा हूं। मेरा टोकन नंबर 45 है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए यहां कई लोग हैं। मुझे बहुत खुशी है कि लोकतंत्र के इस पर्व में कई लोग शिरकत कर रहे हैं।'

जामनगर हाउस पहुंचने पर कुछ लोगों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। केजरीवाल इस समय  रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में ही मौजूद हैं और अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। इधर, नामांकन भरने के लिए चुनाव आयोग ने 3 बजे तक का समय तय किया था।     इससे पहले केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि विपक्षियों का उद्देश्य आगामी चुनाव में उन्हें हराना है लेकिन उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘एक ओर हैं भाजपा, जद(यू), लोजपा, जजपा, कांग्रेस और राजद। दूसरी ओर है स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा। मेरा उद्देश्य है भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना। लेकिन उनका उद्देश्य है मुझे हराना।’’ 

भाजपा, जद(यू), लोजपा, कांग्रेस और राजद दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। भाजपा ने जद(यू) और लोजपा से गठबंधन किया है वहीं कांग्रेस और राजद गठबंधन में हैं। दिल्ली में चुनाव आठ फरवरी को होने हैं। 

आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है