लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: भाजपा का दिल्ली चुनाव के लिए जेडीयू को दो, एलजेपी को एक सीट देने का फैसला

By भाषा | Updated: January 21, 2020 06:24 IST

यह घटनाक्रम उस दिन घटा है जब भाजपा की पुरानी सहयोगी अकाली दल ने दिल्ली चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

Open in App

भाजपा आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में दो सीटें जनता दल यूनाइटेड को और एक सीट लोक जनशक्ति पार्टी को देगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू को दो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा को एक सीट देने का फैसला किया है।

जदयू प्रवक्ता के सी त्यागी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के समय के ‘पुराने राजग’ की याद दिलाता है जब भाजपा और उसके सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ते थे। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए लोजपा के प्रभारी काली पांडेय ने कहा कि उन्हें इस फैसले की जानकारी नहीं है। लोजपा ने पहले घोषणा की थी कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने कई उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किये थे।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि जदयू संगम विहार और बुराड़ी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी वहीं लोजपा सीमापुरी से प्रत्याशी उतार सकती है। यह घटनाक्रम उस दिन घटा है जब भाजपा की पुरानी सहयोगी अकाली दल ने दिल्ली चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। अकाली दल ने संशोधित नागरिकता कानून में लाभार्थी के रूप में मुस्लिम शरणार्थियों को भी शामिल करने की मांग की है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए अब तक 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं