लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की वोटर्स से अपील, कहा-आज ठोक के दे दो सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत

By स्वाति सिंह | Updated: February 8, 2020 10:44 IST

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। बीजेपी के मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर जीत का दावा किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। इसी बीच बीजेपी के मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर जीत का दावा किया है। उन्होंने लिखा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा 'दिल्ली वालों आज ये बताने का दिन है कि "वो" एक होकर वोट दे सकते हैं तो "हम" भी एक होकर वोट दे सकते हैं। आज ठोक के दे दो सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत।'

उन्होंने आगे लिखा, 'घर-घर भगवा छाएगा, राम राज्य तब आएगा। राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी। जय श्री राम।' बीते दिनों कपिल मिश्रा ने लिखा 'केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा, ये हमारी एकता की ताकत हैं। ऐसे ही एक रहना हैं। इकट्ठा रहना हैं। एक होकर वोट करना हैं। हम सबकी एकता से "20% वाली वोट बैंक" की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।'

PM मोदी ने मतदाताओं से ‘नया मतदान रिकॉर्ड’ बनाने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने और ‘‘नया मतदान रिकॉर्ड’’ बनाने की अपील की है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मतगणना मंगलवार को होगी। मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।’’ मतदान के दिनों पर मोदी अकसर सोशल मीडिया पर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील करते हैं। 

उम्मीद है कि आप दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी : केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी। केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र पर पत्नी सुनीता तथा बेटे पुलकित के साथ मतदान करने के बाद कहा कि दिल्ली के लोग आप सरकार के कामों के आधार पर वोट करेंगे 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया