लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के बयान पर कहा- शाह BJP शासित राज्यों में दिल्ली की तर्ज पर बने एक भी सरकारी स्कूल का नाम बताएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 14:37 IST

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए शुक्रवार को कहा था कि वह भाजपा शासित राज्य का कोई एक सरकारी स्कूल दिखाएं जिसकी तुलना राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल की से की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि गुरुवार को शाह ने आप पर हमला करते हुए पूछा था कि दिल्ली सरकार ने कितने स्कूलों का निर्माण कराया है?शाह को जवाब देते हुए सिसोदिया ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि वह उनके विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में नए बने ‘‘उत्कृष्ट विद्यालय’’ को आकर देखें।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सरकारी स्कूल पर दिए गए बयान पर जवाब देते हुए कहा कि अमित शाह जी, क्या आप मुझे भाजपा शासित राज्यों में दिल्ली की तर्ज पर बने एक भी सरकारी स्कूल का नाम बता सकते हैं? सरकारी स्कूलों के छात्रों की मेहनत का मजाक मत बनाइए। 

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए शुक्रवार को कहा था कि वह भाजपा शासित राज्य का कोई एक सरकारी स्कूल दिखाएं जिसकी तुलना राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल की से की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को शाह ने आप पर हमला करते हुए पूछा था कि दिल्ली सरकार ने कितने स्कूलों का निर्माण कराया है? शाह को जवाब देते हुए सिसोदिया ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि वह उनके विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में नए बने ‘‘उत्कृष्ट विद्यालय’’ को आकर देखें।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि वह दिल्ली के स्कूल देख रहे थे या दूरबीन से आसमान। हमने हाल में न सिर्फ नए स्कूल बनाए हैं बल्कि काफी हद तक पुराने स्कूलों की मरम्मत भी कराई है।’’

उन्होंने शाह को चुनौती दी कि वह दिल्ली के स्कूलों के मानकों के अनुरूप भाजपा शासित राज्यों का एक स्कूल दिखाएं। सिसोदिया ने कहा, क्या भाजपा के सात सांसदों ने जनता के लिए काम किया है? उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को जुमला में नहीं पड़ना चाहिए और अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमले के मुद्दे पर भ्रमित नहीं होना चाहिए।

अमित शाह की टिप्पणी कि दिल्ली सरकार की मुफ्त वाई-फाई खोजने में फोन की बैटरी खत्म हो जाती है पर पलटवार करते हुए सिसोदिया ने कहा कि वह इससे चिंतित है क्योंकि अगर भारत के गृहमंत्री के फोन की बैटरी खत्म हो गई तो देश रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्रणाली है जिसमें 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलती है, मेरा उनसे आग्रह है कि वे उससे हमेशा फोन चार्ज करें क्योंकि बंद पड़े फोन से मुफ्त वाई-फाई की सुविधा नहीं मिलेगी।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालदिल्लीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां