लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः आप सांसद संजय सिंह बोले, भाजपा का “संकल्प पत्र” एक नया “जुमला पत्र” है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 19:13 IST

भाजपा का “संकल्प पत्र” एक नया “जुमला पत्र” है। भाजपा दिल्ली में फ्री बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं की फ्री बस यात्रा और फ़रिश्ते योजना मुफ़्त इलाज बंद करना चाहती है। जनता अपने वोट की ताक़त से इनका चुनावी भविष्य बंद कर देगी।

Open in App
ठळक मुद्देआप ने कहा कि यह साफ-साफ दिखाता है कि भाजपा दिल्ली सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करना चाहती है।भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया।

आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा के संकल्प पत्र पर हमला बोला है। आप ने कहा कि यह साफ-साफ दिखाता है कि भाजपा दिल्ली सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करना चाहती है।

भाजपा का “संकल्प पत्र” एक नया “जुमला पत्र” है। भाजपा दिल्ली में फ्री बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं की फ्री बस यात्रा और फ़रिश्ते योजना मुफ़्त इलाज बंद करना चाहती है। जनता अपने वोट की ताक़त से इनका चुनावी भविष्य बंद कर देगी।

दिल्ली चुनावों के लिए भाजपा के घोषणापत्र को ‘‘बर्बादी पत्र’’ करार देते हुए आप ने कहा कि यह साफ-साफ दिखाता है कि भाजपा दिल्ली सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करना चाहती है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया।

घोषणा पत्र में दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गरीबों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला गेहूं का आटा और हर घर स्वच्छ पेयजल का वादा किया गया है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका घोषणापत्र ‘‘बर्बादी पत्र’’ है और यह दिखाता है कि भाजपा का मकसद दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के खत्म करना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा का घोषणापत्र यह साबित करता है कि वह दिल्ली सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त बिजली और पानी जैसी सुविधाएं रोक देगी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणपत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया जिसमें गरीबों के लिए अच्छी गुणवत्ता का गेहूं दो रुपये किलोग्राम की दर से देने और प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल का वादा किया गया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का घोषणापत्र साबित करता है कि यदि आप उन्हें वोट करेंगे तो आपकी मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी और मुफ्त बस यात्रा रुक जाएगी। सोचकर वोट करें।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीअरविन्द केजरीवालसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया