लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठे आप नेता, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग

By भाषा | Updated: January 30, 2020 17:49 IST

नेताओं में आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और पंकज गुप्ता शामिल हैं। इन्होंने अपने हाथों में ‘दिल्ली के बेटे केजरीवाल को आतंकवादी कहने वाले पर कार्रवाई करो’ की तख्तियां ले रखी थीं। सिंह ने निर्वाचन सदन के बाहर कहा, ‘‘ हम लोग मांग कर रहे हैं कि वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाना काफी नहीं है।आप ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर आतंकवादी बताए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए।

इन नेताओं में आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और पंकज गुप्ता शामिल हैं। इन्होंने अपने हाथों में ‘दिल्ली के बेटे केजरीवाल को आतंकवादी कहने वाले पर कार्रवाई करो’ की तख्तियां ले रखी थीं। सिंह ने निर्वाचन सदन के बाहर कहा, ‘‘ हम लोग मांग कर रहे हैं कि वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।’’

गुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाना काफी नहीं है बल्कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बुधवार को आप ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ‘आप’ ने ‘आतंकवादी’ टिप्पणी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोगसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया