Delhi Election 2020 Result: आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर, दिखा जीत का फुल कॉन्फिडेंस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 11, 2020 10:59 IST2020-02-11T10:59:42+5:302020-02-11T10:59:42+5:30

जीत के जश्न को लेकर AAP के खेमे में तैयारियां जोरो पर है। AAP के कार्यकर्ता शुरुआती रुझानों के हिसाब से जश्न मानना शुरू भी कर दिया है। रुझान में आप आगे, सीएम केजरीवाल लगाएंगे हैट्रिक, भाजपा और कांग्रेस पीछे है।

Delhi Election 2020 Result: New poster put out of Aam Aadmi Party headquarters, showing full confidence of victory | Delhi Election 2020 Result: आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर, दिखा जीत का फुल कॉन्फिडेंस

Delhi Election 2020 Result: आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर, दिखा जीत का फुल कॉन्फिडेंस

HighlightsAAP के कार्यकर्ता शुरुआती रुझानों के हिसाब से जश्न मानना शुरू भी कर दिया है।एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक इस चुनाव में AAP को 56 सीटों पर जीत मिल सकती है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर नए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर को देखकर यह साफ है कि AAP को पूरी तरह से जीत की उम्मीद है। इस पोस्टर पर लिखा है, "अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल"। अब देखना यह है कि सभी सीटों के नतीजे आने के बाद AAP के खाते में कितनी सीटें आती हैं।

जीत के जश्न को लेकर AAP के खेमे में तैयारियां जोरो पर है। AAP के कार्यकर्ता शुरुआती रुझानों के हिसाब से जश्न मानना शुरू भी कर दिया है। रुझान में आप आगे, सीएम केजरीवाल लगाएंगे हैट्रिक, भाजपा और कांग्रेस पीछे है।

एग्जिट पोल के नतीजों की बात करें तो इस चुनाव में AAP को 56 सीटों पर जीत मिल सकती है। जीत के जश्न को लेकर आप के खेमे में तैयारियां जोरो पर है। आप के कार्यकर्ता शुरुआती रुझानों के हिसाब से जश्न मानना शुरू भी कर दिया है। रुझान में आप आगे, सीएम केजरीवाल लगाएंगे हैट्रिक, भाजपा और कांग्रेस पीछे

शुरुआती दौर में आम आदमी पार्टी सभी दूसरे दलों पर बढ़त बनाते दिख रही। इसी बीच काउंटिंग शुरू होते ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। कार्यकर्ताओं ने 2024 में अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बताते हुए नरेंद्र मोदी VS अरविंद केजरीवाल का पोस्टर लगाया है। 

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था।

अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला चुनाव लड़ते हुए 2013 में उस समय की तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को हराया था। इसके बाद साल 2015 में बीजेपी की नेता नूपुर शर्मा को हराया था। साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिलीं थी। जबकि 3 सीटें बीजेपी के हाथ में लगी।

Web Title: Delhi Election 2020 Result: New poster put out of Aam Aadmi Party headquarters, showing full confidence of victory

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे