लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: CM अरविंद केजरीवाल ने जारी किया गारंटी कार्ड, जानें 5 साल के लिए दिल्लीवासियों से क्या किया वादा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 14:30 IST

 सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे की ग्रैजुएशन तक अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। दिल्ली के हर नागरिक और परिवार को अच्छे से अच्छा और मुफ्त इलाज की गारंटी हमारी है। 

Open in App
ठळक मुद्दे इसके अलावा छात्रों के लिए भी फ्री यात्रा की सुविधा लाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और यमुना को प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे। 5 साल के अंदर आप सभी को यमुना में डुबकी जरूर लगवाएंगे, इसकी गारंटी हमारी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गारंटी कार्ड जारी किया। इस गारंटी कार्ड में केजरीवाल ने आगामी पांच सालों में दिल्लीवासियों से कई सुविधाएं देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह गारंटी कारंटी कार्ड है न कि घोषणा पत्र। उन्होंने कहा कि 10 दिनों के अंदर घोषणा पत्र जारी होगा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गारंटी कार्ड जारी करते हुए केजरीवाल ने वादा किया कि  महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा अगले 5 साल तक जारी रहेगी। इसके अलावा छात्रों के लिए भी फ्री यात्रा की सुविधा लाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली और यमुना को प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे। 5 साल के अंदर आप सभी को यमुना में डुबकी जरूर लगवाएंगे, इसकी गारंटी हमारी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे की ग्रैजुएशन तक अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। दिल्ली के हर नागरिक और परिवार को अच्छे से अच्छा और मुफ्त इलाज की गारंटी हमारी है। 

उन्होंने कहा कि जबतक दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है तब तक दिल्ली में 24 घंटे बिजली और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जारी रहेगी। हमारी सरकार रहने तक आपको मिलने वाला 20 हजार लीटर मुफ्त पानी जारी रहेगा।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं