लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2020: अमित शाह ने कहा- मैंने पूरी जिंदगी में केजरीवाल सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी

By धीरज पाल | Updated: February 2, 2020 20:47 IST

अमित शाह ने कहा कि कई बार राज्य सरकारों के बीच विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है, लेकिन कहीं पर भी दिल्ली सरकार का पहला नंबर नहीं आया।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 1 हजार यूरोप जैसे स्कूल बनाएंगे, एक भी बना क्या ?मैंने कहा कि 15 लाख CCTV तो नहीं लगे, लेकिन 1.5 लाख लगे हैं। 

दिल्ली चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (2 फरवरी) को ताबड़तोड़ रैलियां की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से चुनाव लड़े ओर लड़ाये हैं, लेकिन मैंने दिल्ली सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी। शाह ने यह बात बुराड़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा। 

अमित शाह ने कहा कि कई बार राज्य सरकारों के बीच विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है, लेकिन कहीं पर भी दिल्ली सरकार का पहला नंबर नहीं आया। लेकिन अगर झूठ बोलने की कहीं स्पर्धा हो जाये, तो उसमें केजरीवाल जी का पहला नंबर आएगा। 

शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 1 हजार यूरोप जैसे स्कूल बनाएंगे, एक भी बना क्या ? 50 नए कॉलेज बनाने का वादा किया था, लेकिन बने क्या ? 15 लाख CCTV कैमरे लगाने का वादा किया था, लगे क्या? मैंने कहा कि 15 लाख CCTV तो नहीं लगे, लेकिन 1.5 लाख लगे हैं। 

उन्होंने कहा कि तुरंत ही इन्होने AAP पार्टी की वेबसाइट पर लिख दिया कि देखिये अमित शाह ने मान लिया। फिर मुझे रहस्योद्घाटन करना पड़ा कि डेढ़ लाख जो लगे हैं, उनमें से सवा लाख तो मोदी सरकार के फंड से लगे हैं। 

जानिए क्या है अमित शाह ने कहा

केजरीवाल ने कहा था कि 8 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, युवा आज भी नौकरी ढूंढ रहा है। अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था, एक भी कर्मचारी को स्थाई नहीं किया। केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में फ्री Wi-Fi देने का वादा किया था। आप लोग बताइए कि आपको फ्री Wi-Fi मिलता है क्या? :  

केजरीवाल ने जन लोकपाल बिल लाने का वादा किया था, लेकिन बेचारे अन्ना जी राह देखते-देखते थक गए कि कब मेरी कल्पना का लोकपाल बिल आएगा। इन्होने जन लोकपाल की जगह चम्पू कोई बैठा दिया, जो भ्रष्टाचार की जांच ही न करे। 

केजरीवाल ने कहा था कि हम यमुना जी को स्वच्छ कर देंगे। केजरीवाल जी, यमुना जी को स्वच्छ करने की तो बात छोड़िये इन्होंने तो दिल्ली के पानी को गंदा करने का काम किया है। 

केजरीवाल ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया सिर्फ झूठ फैलाया। झूठ का प्रोपेगेंडा करने में अगर आज हिटलर भी होते तो ये उनको जरूर पीछे छोड़ देते। 

दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों को नरेन्द्र मोदी जी ने एक झटके में अधिकृत करने का काम किया। इस काम में भी आम आदमी पार्टी अड़ंगा लगा रही थी। अब हमारी सरकार जहां झुग्गी-वहां मकान की योजना पर काम कर रही है, जहां झुग्गी होगी वहां 2 कमरे का मकान मिलेगा।  

इससे पहले दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बिहार के बहुत लोग यहां हैं हमने बस की सेवा शुरू की। हमने यहां की सरकार से अनुमति मांगी। अनुमति नहीं मिली। पटना से जो बस चलती है वो गाजियाबाद तक आती है, वहां से अन्य प्रकार से यहां तक आना पड़ता है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं