लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2020: अखिलेश यादव ने केजरीवाल को दी बधाई, लिखा- 'दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएं'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 8, 2020 15:46 IST

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर जो ट्वीट किया है इस में एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वे अरविंद केजरीवाल को फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार (8 फरवरी) को मतदान जारी है। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। अब समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वे अरविंद केजरीवाल को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर जो ट्वीट किया है इसमें एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वे अरविंद केजरीवाल को फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएं।" साथ ही ट्वीट के लास्ट में हैशटैग के साथ 'काम बोलता है' भी लिखा है। आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार के पास अब ज्यादा वक्त नहीं है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अखिलेश यादव ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह और उनके साथियों के सपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि विरोध करने पर योगी सरकार ने इन लोगों पर न जाने कितने मुकदमे लाद दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह सरकार पहले ही दिन से अन्याय कर रही है। विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अब तो मुख्यमंत्री के पास समय भी नहीं बचा है। अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सपा सरकार जहां उत्तर प्रदेश को विकास की तरफ ले जा रही थी, वहीं भाजपा ने विकास का रास्ता रोककर राज्य को विनाश के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।’’

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उसके (भाजपा) पास हिंदू और मुसलमान के अलावा और कोई नारा नहीं है। अभी नागरिकता को लेकर कितना बड़ा सवाल खड़ा कर दिया गया। नागरिकता का मामला असम से शुरू हुआ था लेकिन कोई असम के लोगों से पूछे कि क्या वे वहां हुई एनआरसी की कवायद से संतुष्ट हैं?’’बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहे हैं। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। सुरक्षा के लिए के लिहाज से राजधानी में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं।

उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी होमगार्ड जवान बुलाए गए हैं, जोकि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे। दिल्ली चुनाव में लगभग 665 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया