लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हिट एंड रन मामले में बुजुर्ग दंपति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 00:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में शनिवार को एक कार के तीन स्कूटरों को टक्कर मारकर फरार होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी तथा तीन अन्य घायल हुए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात करीब नौ बजे कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास प्रेरणा चौक पर हुई और आरोपी कार चालक को सोमवार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतकों की पहचान कन्हैया नगर निवासी सुरेंद्र सिंह और सुखबीर कौर (56) के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केशवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित (26) के रूप में हुई है और वाहन को बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे