लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कहा कि कक्षा 9-12 के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाए

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि यहां 9वीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को कक्षाओं या परीक्षाओं के लिए स्कूल नहीं बुलाया जाना चाहिए।

दिल्ली सरकार ने पिछले शुक्रवार को यही घोषणा की थी। हालांकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के शनिवार रात को जारी एक आदेश में इसके विपरीत घोषणा की गयी जिसके बाद विभाग को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा।

डीओई ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘स्पष्ट किया जाता है कि कक्षा 9 से 12 के किसी भी छात्र को परीक्षाओं, प्रायोगिक कक्षाओं या अन्य किसी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधि के लिए प्रत्यक्ष रूप से स्कूल नहीं बुलाया जाना चाहिए।’’

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद यह फैसला किया गया।

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 10,774 मामले सामने आये थे जो शहर में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं।

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र मई-जून में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं को या तो निरस्त करने या ऑनलाइन तरीके से करने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद, दोनों ने ही इस बाबत कोई निर्णय नहीं लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित