दिल्ली: महिला को चाकू मारने के आरोप में ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:27 IST2021-06-04T18:27:59+5:302021-06-04T18:27:59+5:30

Delhi: E-rickshaw driver arrested for stabbing woman | दिल्ली: महिला को चाकू मारने के आरोप में ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

दिल्ली: महिला को चाकू मारने के आरोप में ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली में पैसों के विवाद में महिला पर कथित तौर पर कई बार चाकू से वार करने वाले एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर घटना के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) राजीव रंजन सिंह ने कहा कि महिला को रोहिणी के बीएसए अस्पताल ले जाया गया और बाद में सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

आरोपी की पहचान नरेश उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह महिला का पड़ोसी है और दोनों बीते आठ महीने से एक दूसरे को जानते हैं।

पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच बृहस्पतिवार को पैसे को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने महिला पर कई बार चाकू से वार किए।

उन्होंने कहा कि महिला का बयान दर्ज किया जाना अभी बाकी है, जिसके बाद तस्वीर और साफ होगी।

उन्होंने कहा कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार नरेश पहले भी 11 अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: E-rickshaw driver arrested for stabbing woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे