लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में यमुना नदीः बढ़ते जलस्तर के बाद लोहा पुल पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई

By भाषा | Updated: August 19, 2019 16:52 IST

केजरीवाल ने कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने रविवार को यमुना नदी में 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह पानी सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंच सकता है और यमुना के 207.32 मीटर के खतरे के निशान को पार कर सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह पानी सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंच सकता है और यमुना के 207.32 मीटर के खतरे के निशान को पार कर सकता है।’’ अबतक 2,120 अस्थाई शरण स्थल बनाए गए हैं, जहां खाना, पानी और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

दिल्ली में सोमवार शाम को यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया, जिसके कारण अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने की सलाह दी है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि नदी में जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर यानी 205.36 मीटर तक पहुंच गया है।अधिकारी ने बताया कि जलस्तर और बढ़ने की आशंका है कि क्योंकि हरियाणा ने सोमवार शाम छह बजे 1.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नदी से सटे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के लिये कई टीम गठित की गयी है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के सोमवार शाम तक खतरे का निशान पार करने का अंदेशा जताते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुरोध किया कि वे प्रशासन की ओर से बनाए गए अस्थायी शरण स्थलों में चले जाएं।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने रविवार को यमुना नदी में 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह पानी सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंच सकता है और यमुना के 207.32 मीटर के खतरे के निशान को पार कर सकता है।’’

अबतक 2,120 अस्थाई शरण स्थल बनाए गए हैं, जहां खाना, पानी और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, निचले इलाकों में रहने वाले 23,800 से ज्यादा लोगों को वहां से निकालने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि वे क्षेत्र छोड़ दें, जहां बाढ़ आने का अंदेशा है।

टॅग्स :बाढ़दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया