लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पास 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टीके नहीं हैं : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए शहर के पास “टीके नहीं हैं” और इनकी खरीद के लिए उत्पादकों को ऑर्डर दे दिए गए हैं।

हालांकि, मंत्री ने कहा कि इस श्रेणी में आने वाले लोगों को टीका देने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

जैन ने 18-44 आयु वर्ग के लिए पर्याप्त टीके होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, “फिलहाल, हमारे पास टीके नहीं हैं। हमने कंपनियों से इन्हें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।”

एक मई से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के बारे में पूछे गए दूसरे सवाल पर उन्होंने कहा, “हम एक या दो दिन में आपको इसकी जानकारी दे देंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि उत्पादकों ने दिल्ली सरकार को फिलहाल टीका आपू्र्ति कार्यक्रम उपलब्ध नहीं कराया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को दिल्ली में मुफ्त में कोविड-19 टीका लगेगा।

उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार ने विभिन्न उत्पादकों से 1.34 करोड़ टीका खुराकों की खरीद को मंजूरी दी है।

एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया था कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण मध्यम गति से शुरू होगा और बाद में इसे तेज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार को कई चरणों में टीकों की आपूर्ति की जाएगी। निजी अस्पतालों को सीधे उत्पादकों से टीके खरीदने होंगे।

केंद्र सरकार 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए टीके उपलब्ध कराना जारी रखेगी।

लाभार्थियों की संख्या बढ़ने से अधिक टीका केंद्रों की स्थापना पर अधिकारी ने कहा, “थोड़ा बहुत विस्तार किया जा सकता है लेकिन कुल मिलाकर संख्या समान ही रहेगी।’’

वर्तमान में, राजधानी में करीब 500 केंद्रों में टीके दिए जा रहे हैं।

वहीं, जैन ने पिछले कुछ दिनों में जांच कम होने के पीछे लॉकडाउन के कारण लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित होने को कारण बताया।

राजधानी में स्वास्थ्य अधिकारी पिछले कुछ दिनों से हर दिन 75,000 जांच कर रहे हैं। इससे पहले, जांच की औसत संख्या करीब एक लाख थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह