मेट्रो जाने से पहले देख लें गाइडलाइन?, कई स्टेशन पर 23 और 26 जनवरी को प्रवेश-निकास बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 21:53 IST2026-01-22T21:52:08+5:302026-01-22T21:53:29+5:30

डीएमआरसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास और मुख्य परेड के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ये उपाय किए गए हैं।

delhi dmrc Check guidelines before taking metro Entry exit restrictions imposed many stations January 23 and 26 | मेट्रो जाने से पहले देख लें गाइडलाइन?, कई स्टेशन पर 23 और 26 जनवरी को प्रवेश-निकास बैन

photo-ani

Highlightsआईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट 3, 4 और 6 पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के गेट 1, 4 और 5 पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा।मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा।

नई दिल्लीः दिल्ली में 23 जनवरी को होने वाले 'फुल ड्रेस रिहर्सल' और गणतंत्र दिवस के दौरान कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, दोनों दिन केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (गेट 3 और 4), उद्योग भवन (गेट 1), लाल किला (गेट 3 और 4) और जामा मस्जिद (गेट 3 और 4) पर प्रवेश या निकास प्रतिबंधित रहेगा। डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के गेट 1, 4 और 5 पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा, जबकि आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट 3, 4 और 6 पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। डीएमआरसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास और मुख्य परेड के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ये उपाय किए गए हैं।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं। डीएमआरसी ने यात्रियों से स्टेशनों पर की जाने वाली घोषणाओं और आधिकारिक चैनल पर मिलने वाली जानकारियों का पालन करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो नेटवर्क के अन्य हिस्सों पर सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

Web Title: delhi dmrc Check guidelines before taking metro Entry exit restrictions imposed many stations January 23 and 26

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे