लाइव न्यूज़ :

रेलवे का दिल्ली मंडल यात्रियों को मोटर चालित व्हीलचेयर उपलब्ध करायेगा

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त देश में पहली बार, रेलवे का दिल्ली मंडल अपने यात्रियों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर उपलब्ध करायेगा । अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे की तरह व्हीलचेयर सेवा की शुरूआत राजधानी के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर की गयी और जल्दी ही इसकी शुरूआत नयी दिल्ली एवं दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर शुरू की जायेगी।

उन्होंने बताया कि एएएस-ई-व्हीलचेयर ऐप का इस्तेमाल कर यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की जानकारी और सीट नंबर देकर इसे बुक कर सकते हैं और इसके लिये मामूली शुल्क का भुगतान कर सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि स्टेशन पहुंचने पर यात्री को चिन्हित स्थान पर एक सहायक मिलेगा जो उसे सीट तक ले जायेगा ।

इसी प्रकार यात्री ट्रेनों के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर गाड़ी के आगमन से पहले व्हीलचेयर बुक कर सकते हैं और जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी, एक एटेंड सीट पर यात्री से मुलाकात करेगा और उसे बाहर तक पहुंचायेगा ।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस तरह की सुविधा हवाई अड्डे पर मिलती है और शायद यह पहली बार है जब भारतीय रेल इसकी शुरूआत कर रहा है। इस सुविधा के लिये गूगल प्ले स्टोर से ‘एएएस-ई-व्हीलचेयर’ ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है । चूंकि, इसकी बुकिंग और भुगतान ऐप आधारित प्रक्रिया है, इसलिये इसमें पारदर्शिता सुनिश्चत रहेगी और यात्री भी इसकी निगरानी कर सकते हैं ।’’

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि इससे यात्रियों को, खास तौर से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन यात्रियों, महिलाओं एवं अन्य को आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू