लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में 10,12 वीं का परीक्षा शुल्क माफ करने की अपील की

By भाषा | Updated: September 25, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को पत्र लिखकर उससे‘ कोविड-19 के आर्थिक प्रभावों’ के मद्देनजर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 10 वीं एवं 12 वीं कक्षाओं का बोर्ड परीक्षा शुल्क माफ करने को कहा है।

डीओई के निदेशक उदितप्रकाश राय ने कहा कि निदेशालय को कई अभिभावकों से अनुरोध मिल रहे हैं, जिसमें वे वर्तमान महामारी के चलते आय खत्म हो जाने के कारण परीक्षा शुल्क जमा करने में असमर्थता जता रहे हैं।

निदेशालय द्वारा 23 सितंबर को लिखे गये पत्र में कहा गया है, ‘‘ महामारी ने विश्व भर में कारोबार में बाधाएं एवं नौकरियां में कटौती और आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। महामारी ने जीवन के सभी पहलुओं पर बुरी तरह असर डाला है। वर्तमान कोविड महामारी के चलते एक तरफ तो कई परिवारों ने अपनों को खोया जबकि कई लोग बेरोजगार हो गये।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘लंबे समय बाद, औपचारिक शिक्षा एक बार विद्यालयों में प्रारंभ हुई है। अब अभिभावकों के सामने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा शुल्क को भरने की समस्या उठ खड़ी हुई है। ’’

महामारी के ‘आर्थिक प्रभाव’ का हवाला देते हुए राय ने बोर्ड से सरकारी सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों, पत्राचार विद्यालय, नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली छावनी बोर्ड, समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों के 10 एवं 12वी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए केवल एक बार के उपाय के तौर पर 2021-22 के लिए परीक्षा शुल्क माफ करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह