लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा- फीस नहीं भर सकने वाले छात्रों को भी ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने दिया जाए

By भाषा | Updated: April 20, 2020 21:38 IST

शिक्षा निदेशक के सलाहकार शैलेंद्र शर्मा ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य ध्यान मौजूदा स्थिति से निपटने में न सिर्फ बच्चों की मदद करना है बल्कि उनके बच्चों के साथ उनके माता पिता को भी व्यस्त करना है।

Open in App
ठळक मुद्देशैलेंद्र शर्मा ने कहा कि इससे माता पिता को एक शिक्षक की तरह अपने बच्चों को सिखाने में मदद मिलेगी। प्राचार्यों ने ऑनलाइन उपकरणों का उपयोग करते हुए अध्ययन में सहयोग की अपनी रणनीतियां साझा की।

नई दिल्ली दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को निजी स्कूलों से कहा कि इस कठिन समय में फीस नहीं भर सकने वाले छात्रों को भी ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने दिया जाए। सिसोदिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 300 से अधिक निजी स्कूलों के प्राचार्यों से बात की और ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान अपनाई जाने वाली, शिक्षण की रणनीतियों पर चर्चा की।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम इस कठिन समय में छात्रों को इससे प्रभावित नहीं होने दें। हमें इस मुद्दे का अत्यधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अगर छात्रों के माता पिता उनकी फीस भर पाने में यदि सक्षम नहीं हैं तो भी उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने दिया जाए।’’ यह चर्चा एक घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें प्राचार्यों ने ऑनलाइन उपकरणों का उपयोग करते हुए अध्ययन में सहयोग की अपनी रणनीतियां साझा की।

शिक्षा निदेशक के सलाहकार शैलेंद्र शर्मा ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य ध्यान मौजूदा स्थिति से निपटने में न सिर्फ बच्चों की मदद करना है बल्कि उनके बच्चों के साथ उनके माता पिता को भी व्यस्त करना है।

हमने एक प्रतिदिन अभ्यास या गतिविधि एसएमएस या आईवीआर के जरिये नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के माता पिता के फोन पर भेजे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इससे माता पिता को एक शिक्षक की तरह अपने बच्चों को सिखाने में मदद मिलेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल